Vitamin D Deficiency: सेहतमंद शरीर के लिए शरीर में सभी जरूरी तत्वों का होना जरूरी है, क्योंकि किसी भी एक तत्व की कमी इंसान को तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के बीच घेर सकती है. इसी में एक नाम है विटामिन-डी, जिसकी कमी के बारे में अक्सर लोग नहीं सोचते. न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पाए जाते हैं, जो विटामिन-डी जैसी जरूरी मिनरल्स की कमी से जूझ रहे हैं. हालांकि, कई लोगों को मालूम नहीं नहीं चलता कि उनके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी भी है. लेकिन अगर आपकी भी सेहत ठीक नहीं है और आपके रिपोर्ट में विटामिन-डी की कमी है; आप इस कमी को पूरी करना चाहते हैं, तो AIIMS के डॉक्टर की सलाह आपके काफी काम आ सकती हैं. आइए AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी से जानते हैं कैसे आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं?
यह भी पढ़ें: कैंसर का खतरा कम करना है तो आज से अपनाएं ये आसान आदतें, ICMR ने बताया क्या करें और
क्यों जरूरी है विटामिन-डी
विटामिन-D शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को सही तरीके से अवशोषित करने में भी मदद करता है. इसके अलावा, विटामिन-D मांसपेशियों के सामान्य कामकाज और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसकी कमी होने पर कुछ लोगों में हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बच्चों में इसकी कमी हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकती है, जबकि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की कमजोरी का जोखिम बढ़ सकता है.
कैसे ठीक होगा विटामिन-D की कमी
- एम्स के डॉ. रविंदर गोस्वामी के अनुसार, 90% विटामिन D सूरज की रोशनी से मिलती है. डॉक्टर के अनुसार, सूरज की किरणों में यूवी रेज होती है, वह हमे विटामिन डी देने का काम करती है.
- डॉक्टर कहते हैं, यह यूवी रेज हमे तब मिलती है, जब सूरज की किरणें गर्म हो जाती है, खासतौर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक.
- जो लोग विटामिन डी की कमी से परेशान है, उन्हें डॉक्टर की सलाह है कि वह, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच घर से बाहर निकले और अपने शरीर को 30 मिनट तक धूप में रखें.
- AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी का कहना है कि अगर शरीर का 10 प्रतिशत पार्ट भी सूरज की रोशनी में रह लें, तो भी आपका काम हो जाएगा.
सूरज की रोशनी लेते समय न करें ये काम
- AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी ने सूरज से विटामिन डी लेते वक्त कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखने की भी सलाह दी है. इसमें;
- डॉक्टर के अनुसार, जरूरी है कि हमें धूप डायरेक्ट मिले न कि शिशे से होकर शरीर पर पड़े, क्योंकि इससे यूवी रेज स्किन पर नहीं पड़ पाती है.
- अगर आप सूरज की रोशनी लेने के लिए सनस्क्रीन लगा रहे हैं, तो वो भी गलत है. सनस्क्रीन लगाने से यूवी रेज ब्लॉक हो जाती है.
- हालांकि, अगर आपको सनस्क्रीन लगाना ही पड़ता है और विटामिन की कमी भी पूरी करनी है, तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार, सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अचानक क्यों बिगड़ी जेपी नड्डा की तबीयत? कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टरों ने बताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 hr agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
16 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
16 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
20 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
21 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines