Ahoi Ashtami 2025: संतान की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 13 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ रहा है. मां इस दिन संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और दिनभर एक निवाला भी मुंह में नहीं डालतीं. शाम को व्रत तोड़ने के बाद ही कुछ खाया जाता है. ऐसे में व्रत से पहले और बाद में सही चीजें ना खाई जाएं तो तबीयत बिगड़ सकती है. खासतौर से व्रत शुरू करने से पहले अगर सही फूड्स खा लिए जाएं तो दिनभर शरीर में एनर्जी रहती है, कमजोरी महसूस नहीं होती और बार-बार भूख नहीं लगती सो अलग. यहां जानिए अहोई अष्टमी के व्रत (Ahoi Ashtami) से पहले क्या खाने पर दिनभर व्रत रखना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Ahoi Ashtami Bhog: अहोई अष्टमी पर माता को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर पर ऐसे तैयार करें मीठे गुलगुले
अहोई अष्टमी के व्रत से पहले क्या खाएं
अहोई अष्टमी का व्रत शुरु करने से पहले भीगे ड्राई फ्रूट्स (Soaked Dry Fruits) खाए जा सकते हैं. भीगे सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट या फिर किशमिश खाने पर शरीर में पूरा दिन एनर्जी रहती है. इससे शरीर कमजोर महसूस नहीं करता है और सेहत दुरुस्त रहती है सो अलग.
ये भी हैं अच्छे फूड ऑप्शंस
- व्रत से पहले नारियल पानी पिया जा सकता है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेशन देता है और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करता है. इससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलती है.
- अहोई अष्टमी के व्रत से पहले फल भी खाए जा सकते हैं. फल फाइबर से भरपूर होते हैं और इनसे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे व्रत के बीच बार-बार भूख नहीं लगती है.
- हर्बल टी या सूप पी सकते हैं. कोशिश करें कि व्रत से पहले आप कैफीन वाली चीजें खासतौर से कॉफी ना पिएं क्योंकि इससे शरीर में डिहाइड्रेशन होती है और प्यास बढ़ जाती है.
व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं
अहोई अष्टमी के व्रत में पूरा दिन भूखा रहने के बाद अगर रात में सही चीजें ना खाई जाएं तो इससे पेट खराब हो सकता है, पेट में दर्द हो सकता है, ब्लड शुगर बढ़ सकती है, गैस बन सकती है या फिर एसिडिटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसीलिए खानपान को सही रखना बेहद जरूरी है.
- व्रत के बाद खिचड़ी खाई जा सकती है. खिचड़ी हल्की होती है और पेट खराब नहीं होने देती है.
- सब्जियों का उपमा भी खाया जा सकता है. कोशिश करें इसमें आप ज्यादा से ज्यादा सब्जियां डालें.
- व्रत के बाद फलों का सलाद भी खाया जा सकता है.
- मखाने की खीर को व्रत के भोग के लिए भी बना सकते हैं और इसे व्रत तोड़ने के बाद भी खा सकते हैं.
- व्रत तोड़कर नारियल पानी (Coconut Water) पिएं जिससे शरीर को हाइड्रेशन मिले.
यह भी पढ़ें – घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
15 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines