अहोई अष्टमी के व्रत में शरीर ना हो जाए कमजोर इसलिए व्रत से पहले जरूर खाएं यह चीज, दिनभर नहीं लगेगी भूख

Ahoi Ashtami Vrat Tips: व्रत रखने से पहले और व्रत खत्म होने के बाद अगर सही चीजों का सेवन किया जाए तो सेहत सही रहती है और पेट में दर्द या एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं. ऐसे में यहां जानिए अहोई अष्टमी के व्रत से पहले क्या खाना चाहिए.

Ahoi Ashtami Vrat

Ahoi Ashtami Vrat Diet: अहोई अष्टमी व्रत से पहले क्या खाएं जानिए यहां. Image Credit - AI

Ahoi Ashtami 2025: संतान की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 13 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ रहा है. मां इस दिन संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और दिनभर एक निवाला भी मुंह में नहीं डालतीं. शाम को व्रत तोड़ने के बाद ही कुछ खाया जाता है. ऐसे में व्रत से पहले और बाद में सही चीजें ना खाई जाएं तो तबीयत बिगड़ सकती है. खासतौर से व्रत शुरू करने से पहले अगर सही फूड्स खा लिए जाएं तो दिनभर शरीर में एनर्जी रहती है, कमजोरी महसूस नहीं होती और बार-बार भूख नहीं लगती सो अलग. यहां जानिए अहोई अष्टमी के व्रत (Ahoi Ashtami) से पहले क्या खाने पर दिनभर व्रत रखना आसान हो जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अहोई अष्टमी के व्रत से पहले क्या खाएं

अहोई अष्टमी का व्रत शुरु करने से पहले भीगे ड्राई फ्रूट्स (Soaked Dry Fruits) खाए जा सकते हैं. भीगे सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट या फिर किशमिश खाने पर शरीर में पूरा दिन एनर्जी रहती है. इससे शरीर कमजोर महसूस नहीं करता है और सेहत दुरुस्त रहती है सो अलग.

ये भी हैं अच्छे फूड ऑप्शंस

विज्ञापन
  • व्रत से पहले नारियल पानी पिया जा सकता है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेशन देता है और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करता है. इससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलती है.
  • अहोई अष्टमी के व्रत से पहले फल भी खाए जा सकते हैं. फल फाइबर से भरपूर होते हैं और इनसे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे व्रत के बीच बार-बार भूख नहीं लगती है.
  • हर्बल टी या सूप पी सकते हैं. कोशिश करें कि व्रत से पहले आप कैफीन वाली चीजें खासतौर से कॉफी ना पिएं क्योंकि इससे शरीर में डिहाइड्रेशन होती है और प्यास बढ़ जाती है.

व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं

अहोई अष्टमी के व्रत में पूरा दिन भूखा रहने के बाद अगर रात में सही चीजें ना खाई जाएं तो इससे पेट खराब हो सकता है, पेट में दर्द हो सकता है, ब्लड शुगर बढ़ सकती है, गैस बन सकती है या फिर एसिडिटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसीलिए खानपान को सही रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
  • व्रत के बाद खिचड़ी खाई जा सकती है. खिचड़ी हल्की होती है और पेट खराब नहीं होने देती है.
  • सब्जियों का उपमा भी खाया जा सकता है. कोशिश करें इसमें आप ज्यादा से ज्यादा सब्जियां डालें.
  • व्रत के बाद फलों का सलाद भी खाया जा सकता है.
  • मखाने की खीर को व्रत के भोग के लिए भी बना सकते हैं और इसे व्रत तोड़ने के बाद भी खा सकते हैं.
  • व्रत तोड़कर नारियल पानी (Coconut Water) पिएं जिससे शरीर को हाइड्रेशन मिले.

यह भी पढ़ें – घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ