हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाली पेट गर्म अदरक का पानी पीने के क्या फायदे हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया Ginger Water बनाने का सही तरीका

Ginger Water Benefits: अदरक गुणों का भंडार होता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना अदरक का पानी पीने पर शरीर पर कैसा असर होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है अदरक का पानी किस-किस तरह से शरीर के लिए फायेदमंद है.

विज्ञापन
रोजाना अदरक का पानी पीने पर क्या होता है, जानिए यहां.

Adrak Ka Pani Peene Ke Fayde: हर मौसम मिलने वाला अदरक एक नहीं बल्कि कई तरह से सेहत को प्रभावित करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने से लेकर गले के दर्द तक को कम करने में मदद करता है. अदरक (Ginger) में जिंजरोल नाम का कंपाउंड होता है जो पूरी शरीर की सेहत दुरुस्त रखने के लिए बेहद अच्छा है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी भी यही मानते हैं. डॉ. सलीम जैदी (Dr. Saleem Zaidi) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अदरक किस-किस तरह से अच्छा है और अदरक का पानी (Ginger Water) पीने पर शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं. आप भी जानिए अदरक का पानी पीने पर क्या होता है.

अदरक का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Ginger Water

  • डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि अदरक इतनी पावरफुल चीज है कि इसके सेवन से आपकी जिंदगी बदल सकती है. सुबह-सुबह अगर अदरक का पानी पीना शुरू कर दिया जाए तो पेट से लेकर श्वसन संबंधी रोगों से मुक्ति मिल जाती है.
  • अदरक का पानी पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम (Immune System) इतना ज्यादा मजबूत हो जाता है कि आपको खांसी-जुकाम, सर्दी, सांस लेने में दिक्कत या पाचन संबंधी दिक्कतें होना बंद हो जाएंगी.
  • डॉ. सलीम जैदी ने जो फायदे बताए हैं उनसे हटकर भी अदरक के कई फायदे आमतौर पर गिनाए जाते हैं, जैसे अदरक का पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है.
  • अदरक का पानी रोजाना पिया जाए तो इससे बैली फैट कम होने में मदद मिल सकती है क्योंकि अदरक का पानी एक अच्छे फैट बर्नर की तरह काम करता है.
  • अदरक का पानी पीने पर खांसी और जुकाम ठीक होते हैं और मौसमी दिक्कतें शरीर को छू नहीं पाती हैं. इसके अलावा, सिर का दर्द कम करने में अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कमाल का असर दिखाते हैं.

अदरक का पानी कैसे बनाते हैं

थोड़ा सा अदरक लेकर उसे एक गिलास पानी में उबालें और फिर हल्का गर्म ही पिएं. अदरक के पानी को चाय की तरह चुस्कियां लेते हुए पिएं. शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

ये सावधानियां बरतना है जरूरी

इस बात का ध्यान रखें कि आप अदरक के पानी को खाली पेट या फिर कुछ खाने से पहले ही पिएं. इसे गर्म या ठंडा जैसे चाहे पी सकते हैं. लेकिन, अदरक का पानी जरूरत से ज्यादा पीने से परहेज करें. एक गिलास अदरक के पानी के लिए अदरक के छोटे से टुकड़े का ही इस्तेमाल करें. ज्यादा अदरक डालकर या ज्यादा अदरक का पानी (Adrak Ka Pani) पी लिया जाए तो इससे सीने में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola