Acidity Causes: नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील माना जाता है। इसे स्किप करने के गलती तो किसी को भी नहीं करनी चाहिए, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम जो खा रहे हैं, वो सही है या नहीं। जी हां, कई बार हम सुबह नाश्ते में खाली पेट ही कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी सेहत और पाचन दोनों के लिए नुकसानदायक होते हैं। खाने-पीने की चीजों में, खासतौर पर घर के खाने में तो हमें लापरवाही बरतनी ही नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश लोग सुबह का ब्रेकफास्ट घर में ही करते हैं, ऐसे में दिन की शुरुआत हेल्दी रखना एक अच्छा विकल्प है। पौष्टिक और न्यूट्रिशन वाला नाश्ता खाने से आपको दिन भर एनर्जी मिलेगी, साथ ही जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।
कैसे होती है एसिडिटी?
एसिडिटी पेट से जुड़ी समस्या है, जिसमें पेट के अंदर एसिडिक फूड आइटम्स ज्यादा होने से पेट का पीएच बैलेंस खराब हो जाता है जिसके बाद सीने में जलन, खट्टी डकार और खाना ऊपर आने की भावना होती है। कुछ लोगों को एसिडिटी की परेशानी रोजाना होती है, ऐसे में उन्हें अपनी डाइट और क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए सुबह कभी न खाएं ये 7 चीजें
1. खट्टे फल- संतरा, नींबू, टमाटर जैसे साइट्रस फ्रूट्स को खाली पेट खाने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। यह एसिडिटी को ट्रिगर कर सकते हैं, जिससे अगर आप खाली पेट इन्हें खाएंगे तो सीने में जलन होना तय है।
2. टमाटर- इसमें भी ज्यादा मात्रा में साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड होता है, जो एसिडिटी के स्तर को बढ़ा सकता है। कुछ लोग खाली पेट सुबह-सुबह टमाटर का जूस पीते हैं। ये लोग टमाटर का जूस दिन में ले सकते हैं। ऐसा न किया जाए, तो एसिडिटी के साथ-साथ दस्त और पेट में जलन हो सकती है।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
3. कैफीन- सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना सबसे बड़ी गलती होती है और वो भी अगर ये चीजें दूध और चीनी के मिश्रण से बनी हो। जो लोग सुबह सबसे पहले इन ड्रिंक्स को पीते हैं, उन्हें अंदाजन हमेशा एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। अगर बिना कुछ खाएं-पिएं इन्हें पिएंगे तो शरीर में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
4. मसालेदार भोजन- नाश्ते में छोले-भटूरे, पराठा-अचार जैसी चीजों को खाने से बचें, क्योंकि इनमें मसाले और तेल ज्यादा मात्रा में होता है। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट इन चीजों को खाएंगे तो पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपको सुबह-सुबह ही एसिडिटी हो सकती है।
5. कोल्ड-ड्रिंक्स- इन ड्रिंक्स में कार्बोनेट सोडा होता है, इनमें मौजूद गैस और एसिडिटी एजेंट्स पेट में जलन पैदा कर सकते हैं। खाली पेट इन ड्रिंक्स को पीने से आंतों को भी डैमेज होगा। इसलिए कभी भी नाश्ते में कोल्ड-ड्रिंक या ऐसे सोडा का सेवन न करें।
Photo Credit- Meta AI
6. मीठा- शुगर से चीजों, जैसे चॉकलेट या केक को खाली पेट खाने से इंसुलिन लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे पेट की जलन बढ़ जाती है। इनमें थियोब्रोमाइन नामक तत्व होता है, जो पाचन बिगाड़ता है। इस पदार्थ से आपको खाना ऊपर आने की भावना पैदा हो सकती है, जिससे अपच और गैस भी हो सकती है।
7. लहसुन और प्याज- इन दोनों सब्जियों में ऐसे हानिकारक कंपाउंड होते हैं, जो पेट के लिए नुकसानदायक बन जाते हैं अगर आप इन्हें खाली पेट खाते हैं। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है और ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए इन्हें भी खाली पेट न खाएं।
ये भी पढ़ें- नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत, पता लगने पर भी नजरअंदाज करना जानलेवा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
5 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
7 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
17 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines