Acharya Manish Health Tips: बदलते मौसम में बुखार होने का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। धीरे-धीरे सर्दियां अपने अंतिम चरणों में हैं, कुछ हफ्तों में लोग स्वेटर भी पहनना बंद कर देंगे। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है। ऐसे में कॉमन कोल्ड और सीजनल फीवर्स का रिस्क बढ़ जाता है। सर्दी-खांसी या बुखार से बचाव के लिए आप दवाएं खाते हैं, जो कि आपको तुरंत तो राहत देती हैं लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। कई रिसर्च इस बारे में बताती हैं कि बुखार में खाई जाने वाली दवाएं और पेनकिलर्स हमारी बॉडी को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमें बुखार का भी कोई घरेलू उपाय अपनाना चाहिए। आचार्य मनीष के इस नुस्खे से आप बिना दवा के भी बुखार से राहत पा सकते हैं।
आचार्य मनीष की राय
आचार्य मनीष, जो कि देश के मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो कई समय से लोगों के साथ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों की मदद से गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक कर रहे हैं। बुखार के लिए भी उन्होंने बताया है कि कैसे लोगों के बीच गोलियों का प्रचलन बढ़ गया है जो कि बिल्कुल सही नहीं है। आचार्य मनीष कहते हैं कि आयुर्वेद में बुखार, फोड़ा-फुंसी जैसी चीजों को सही बताया गया है क्योंकि इससे हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसलिए साल में 2 से 3 बार बुखार आना सही है। उनका कहना है कि इन चीजों से हमें बड़े और गंभीर रोग होने का रिस्क कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
क्या करें?
आचार्य मनीष ने रियलहिट्स के पॉडकास्ट शो में बताया है कि बुखार उतरने के लिए आपको 3 काम करने हैं। वो 3 काम ऐसे हैं-
1. पका खाना न खाएं- आचार्य बताते हैं कि आपको बुखार होने पर सबसे पहले पका हुआ खाना खाना बंद करना चाहिए क्योंकि शरीर का इम्यून सिस्टम स्लो होता है और इससे पका खाना पचने में दिक्कत पैदा करता है।
2. लिक्विड डाइट- बुखार में खाना खाने से बेहतर विकल्प लिक्विड डाइट का है। आप पानी पिएं, जूस पिएं, हर्बल टी, दूध और चीनी-नमक का घोल पिएं। बुखार उतारने के लिए काढ़ा बनाकर पिएं। इन सभी चीजों की मदद से शरीर को रिकवरी में मदद मिलती है और हाइड्रेशन लेवल मेंटेन रहता है।
3. बुखार ऐसे उतारें- आपको बुखार में शरीर का तापमान डाउन करने के लिए 1 बड़ी बाल्टी में इतना पानी लेना है कि आपके घुटने उसमें आसानी से डूब जाएं। पानी गर्म होना चाहिए, इस पानी में पैर डूबोएं और करीब 40 मिनट तक रखें। अगर पानी ठंडा होने लगे तो बाल्टी से 2 मग पानी निकालकर उसमें वापस गर्म पानी डाल दें।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
59 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines