Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग शुगर (डायबिटीज) और बीपी (ब्लड प्रेशर) जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो इन समस्याओं से खुद को दूर रखना चाहते हैं और समय रहते स्वस्थ रहना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं और चाहते हैं कि बीमारी आपको छू भी न सके, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. आइए जानते हैं आचार्य मनीष से कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका रोजाना सेवन करने से आप खुद को इन बीमारियों से बचा सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं. इसके साथ ही खासकर हार्ट (Heart), लिवर (Liver), शुगर (Diabetes), बीपी (Blood Pressure) जैसी बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं.
खाने को खाएं दो भाग में
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि आप कभी शुगर और बीपी का शिकार न बनें, तो खाने को हमेशा दो भाग में खाएं. आचार्य मनीष का मानना है कि जितनी भी गंभीर बीमारियां हैं, जैसे कि किडनी फेल (Kidney Fail), लिवर फेल (Liver Fail) और कैंसर (Cancer), उनमें से 80 प्रतिशत केवल शुगर और बीपी वालों को ही होती हैं. तो अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं तो इससे आपको इन बीमारियों से राहत मिल सकती है. आचार्य मनीष कहते हैं कि खाना खाने से पहले आपको सलाद और फल का सेवन शुरू कर देना चाहिए. यह नहीं कि खाना खाते समय सलाद खाएं. इसलिए हमेशा पहले आपको सलाद या फल खाना है, और फिर रोटी-चावल का सेवन करना है.
इसके साथ ही एक्सपर्ट कहते हैं कि फल और सलाद को हमेशा अपने वजन के अनुसार गुणा 5 की मात्रा में खाना है. जैसे कि-
- अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 300 ग्राम सलाद या फल खाने हैं.
- अगर वजन 70 किलो है, तो 350 ग्राम.
- और अगर वजन 80 किलो है, तो 400 ग्राम सलाद और फल खाने हैं.
आचार्य मनीष के मुताबिक, इस बात का ध्यान रखें कि सलाद और खाने में समय का अंतर न हो इसका मतलब है कि सलाद और फल खाने के तुरंत बाद ही मुख्य भोजन करें. साथ ही आप नाश्ते में फलों का सेवन भी कर सकते हैं. बस यही तरीका है जिससे आप अपनी बीमारियों को ठीक कर सकते हैं और बीपी, शुगर जैसी समस्याओं से दूर रह सकते हैं.
ये भी पढे़ं-Heart Attack Causes: कम उम्र में हार्ट अटैक आने की क्या है वजह? एक्सपर्ट ने बताए 4 कारण
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
3 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
5 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
7 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
11 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines