Acharya Balkrishna Health Tips: बार-बार उल्टी आना भी है खतरे की घंटी! इस उपाय से मिलेगी राहत

Acharya Balkrishna Health Tips: कुछ लोगों को उल्टी आने की बड़ी समस्या रहती है। वे कुछ भी खाते-पीते हैं या फिर यात्रा करने के दौरान उल्टी की समस्या से परेशान हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हमेशा उल्टी आना सामान्य नहीं होता है? आइए जानते हैं इससे बचाव का उपाय।

Acharya Balkrishna Health Tips,

Acharya Balkrishna Health Tips,

Acharya Balkrishna Health Tips: उल्टी किसी को भी बिना कारण नहीं आती है। कई बार उल्टी आने से पहले लोगों को मतली महसूस होती है, जिससे जी मिचलाने की समस्या रहती है। अक्सर, कुछ उल्टा-सीधा खाना खाने के बाद हमें उल्टी आ जाती है या फिर सफर के दौरान भी उल्टी आ जाती है। मगर कई दिनों तक रोजाना उल्टी आना सही नहीं होता है। वहीं, अगर किसी को लगातार 48 घंटों तक भी उल्टी हो रही है, तो यह भी गंभीर स्थिति है। इससे राहत पाने के लिए आपको आचार्य बालकृष्ण ने टिप भी दी है, जो काफी आसान और असरदार है।

विज्ञापन

क्यों आती हैं उल्टी?

उल्टी के बारे में आचार्य कहते हैं कि इसे आयुर्वेद में वमन प्रक्रिया कहते हैं। वमन के भी दो प्रकार होते हैं। एक वमन प्रक्रिया ऐसी होती है, जिसमें हमें उल्टी रोकनी होती है और दूसरे में कई बार कुछ लोगों के शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी आपको वमन प्रक्रिया की जरूरत होती है। आचार्य अपने वीडियो में बताते हैं कि उल्टी यानी वमन को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए। मगर उससे पहले उल्टी आने के कुछ अलग कारण भी जान लीजिए।

विज्ञापन

उल्टी आने के कुछ अन्य कारण

  • चिंता, तनाव और माइग्रेन।
  • पाचन तंत्र में गड़बड़ी।
  • गट प्रॉब्लम्स।
  • कई बार हार्ट अटैक से पहले भी उल्टी आने की दिक्कत होती है।
  • गॉलब्लैडर स्टोन।

विज्ञापन

क्या है उपाय

आचार्य बालकृष्ण ने आंवले का सेवन करने के लिए कहा है। वे बताते हैं कि आंवले का पाउडर शहद के साथ मिलाकर चाट लिया जाए, तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप सूखे आंवले को पानी में भिगोकर भी उस पानी को पी सकते हैं। अगर ताजे फल को भी नियमित रूप से रोज खाएंगे, तो लाभ मिलेगा। आंवला रोज खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ