Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिक एसिड की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, जो गठिया यानी Gout और अन्य जोड़ों में दर्द की समस्याओं का कारण बन सकती है। यूरिक एसिड के स्तर का शरीर में बढ़ने से ऐसा होता है। इसे समय रहते कंट्रोल करना हो, तो आप आयुर्वेद के प्रसिद्ध आचार्य बालकृष्ण के सुझाए कुछ उपायों को करेंगे तो तुरंत राहत मिल सकती है।
यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?
जब हमारे शरीर में प्यूरीन का लेवल बढ़ जाता है, तो इससे यूरिक का लेवल खून में बढ़ जाता है। प्यूरीन युक्त भोजन खाने से इसका लेवल बढ़ जाता है। अत्यधिक शराब पीने से भी ऐसा होता है। डायबिटीज, आयरन का स्तर हाई होने या फिर मोटापा भी यूरिक एसिड का कारण है। जेनेटिक्स में भी यह बीमारी होने की संभावना रहती है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
आचार्य बालकृष्ण ने दिए टिप्स
यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए आपको आचार्य जी का यह फार्मूला जरूर आपकी मदद करेगा। इसमें आपको गोखरू, सौंठ, मेथी के दाने और अश्वगंधा लेना होगा। आपको इन चारों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पाउडर बनाना है। आपको इस पाउडर को नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट लेना शुरू कर देना चाहिए। इससे सूजन और यूरिक एसिड से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी। आचार्य कहते हैं कि यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए प्राणायाम करना भी फायदेमंद माना जाता है।
यूरिक एसिड के लिए अन्य जरूरी टिप्स
- नींबू और अदरक के रस का सेवन करें।
- खाने में नमक की मात्रा को घटाएं।
- हल्दी और गुनगुने पानी का सेवन रोजाना करें।
- पानी का अधिक से अधिक पिएं।
- फिजिकल एक्टिविटी करें।
- पर्याप्त नींद लें।
- तनाव कम करें।
Uric Acid के शुरुआती संकेत
- जोड़ों में दर्द होना।
- पैरों और एड़ियों में दर्द होना।
- पैरों के तलवे लाल होना।
- ज्यादा प्यास लगना।
- पैरों के अंगूठों में दर्द होना।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
57 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines