Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिक एसिड की समस्या दूर करने के लिए ये उपाय करेंगे मदद

Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिक एसिड लेवल के हाई होने से गाउट की समस्या हो सकती है। गाउट से हड्डियों और जोड़ों में दर्द और तकलीफ होती है और चलने-फिरने में दिक्कतें महसूस होती हैं। यह एक दर्दनाक बीमारी है। आइए आपको इससे बचाने के लिए आचार्य बालकृष्ण के आसान टिप्स बताते हैं।

acharya balkrishna health tips

acharya balkrishna health tips

Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिक एसिड की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, जो गठिया यानी Gout और अन्य जोड़ों में दर्द की समस्याओं का कारण बन सकती है। यूरिक एसिड के स्तर का शरीर में बढ़ने से ऐसा होता है। इसे समय रहते कंट्रोल करना हो, तो आप आयुर्वेद के प्रसिद्ध आचार्य बालकृष्ण के सुझाए कुछ उपायों को करेंगे तो तुरंत राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?

जब हमारे शरीर में प्यूरीन का लेवल बढ़ जाता है, तो इससे यूरिक का लेवल खून में बढ़ जाता है। प्यूरीन युक्त भोजन खाने से इसका लेवल बढ़ जाता है। अत्यधिक शराब पीने से भी ऐसा होता है। डायबिटीज, आयरन का स्तर हाई होने या फिर मोटापा भी यूरिक एसिड का कारण है। जेनेटिक्स में भी यह बीमारी होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने दिए टिप्स

यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए आपको आचार्य जी का यह फार्मूला जरूर आपकी मदद करेगा। इसमें आपको गोखरू, सौंठ, मेथी के दाने और अश्वगंधा लेना होगा। आपको इन चारों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पाउडर बनाना है। आपको इस पाउडर को नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट लेना शुरू कर देना चाहिए। इससे सूजन और यूरिक एसिड से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी। आचार्य कहते हैं कि यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए प्राणायाम करना भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

यूरिक एसिड के लिए अन्य जरूरी टिप्स

  • नींबू और अदरक के रस का सेवन करें।
  • खाने में नमक की मात्रा को घटाएं।
  • हल्दी और गुनगुने पानी का सेवन रोजाना करें।
  • पानी का अधिक से अधिक पिएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • तनाव कम करें।

Uric Acid के शुरुआती संकेत

  • जोड़ों में दर्द होना।
  • पैरों और एड़ियों में दर्द होना।
  • पैरों के तलवे लाल होना।
  • ज्यादा प्यास लगना।
  • पैरों के अंगूठों में दर्द होना।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ