---विज्ञापन---

हेल्थ

आंखों के लिए आचार्य बालकृष्ण का ये अचूक फार्मूला, हर बीमारी से दिलाएगा निजात

Acharya Balkrishna Health Tips: आंखों में इन दिनों प्रदूषण और कोहरे के चलते जलन, रूखापन या अन्य रोगों की समस्या बढ़ रही है। इससे छुटकारा पाने का देसी उपाय हम आपको बताते हैं।

Acharya Balkrishna Health Tips: दिल्ली -NCR में एकबार फिर से प्रदूषण चरम सीमा पर है। ग्रैप-4 के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं, जिसके तहत ज्यादा धूल-मिट्टी वाले कार्यों को करने पर भी रोक लगा दी गई है। GRAP-4 तब लगाया जाता है, जब प्रदूषण का प्रभाव हमारी आंखों, स्किन से लेकर अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। आंखों की समस्याएं इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। अगर आप भी आंखों में पॉल्यूशन के चलते ड्राइनेस, जलन, खुजली या फिर और किसी बीमारी से परेशान हैं, तो आचार्य बालकृष्ण का यह उपाय जरूर आजमाएं।

आंखों की समस्या को दूर करने वाला यह उपाय आचार्य बालकृष्ण ने बताया है। वे एक यूट्यूब पेज चलाते हैं, जहां ऐसी ही कई मददगार सेहतमंद टिप्स आपको मिल जाएंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

क्या है यह उपाय?

आंखों की परेशानी दूर करने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने भारंगी का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। भारंगी एक गुणकारी औषधीय पौधा है, जिसे खासतौर पर आयुर्वेद में आंखों की समस्याओं से राहत पाने के लिए उपयोग किया जाता है।

---विज्ञापन---

उपाय का प्रयोग

इसके लिए आपको सबसे पहले भारंगी लेनी होगी। भारंगी की पत्तियों को पीसकर इनका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को आपको 1 कपड़े में डालकर बांधना होगा। इसे बांधने के लिए आपको पेस्ट को गोल-गोल करते हुए कॉटन के साथ मिलाकर एक रोल जैसा तैयार करना है और फिर इसके बाद कपड़े में लपेटकर अपनी आंखों पर बांध दें।

---विज्ञापन---

भारंगी के फायदे

  • भारंगी आंखों की सूजन और जलन में राहत दिलाता है।
  • लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए भारंगी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन को कम करने में मददगार।

भारंगी के अन्य फायदे

  1. भारंगी सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में राहत दिलाने में सहायक है।
  2. यह जड़ीबूटी सांस की बीमारियों में भी असरदार है।
  3. भारंगी खून पतला करने में भी मदद करती है।
  4. घाव भरने के लिए भी भारंगी के पत्तों का पेस्ट लगा सकते हैं।
  5. सिरदर्द से राहत पाने के लिए भी भारंगी के पत्ते का पेस्ट लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 12:08 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola