Aant Ki Safai Kaise Kare: बाहर का जंक फूड खाना, बार-बार दवाई खाना, स्ट्रेस लेना, सालों से चली आ रही गैस और कब्ज (Constipation) के अलावा रात में बहुत ज्यादा देर तक खाना खाने पर पेट की अंदरूनी परत खराब होती है और आंतों में कचरा जमा होने लगता है. ऐसे में अपनी गट हेल्थ को अच्छा रखना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी. एक्सपर्ट बता रहे हैं पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कौन से काम करना जरूरी है और किस तरह आंतें खुद को साफ रख पाती हैं. अगर आपको लग रहा है कि आंतें ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही हैं, पेट साफ नहीं होता है और पाचन खराब है तो एक्सपर्ट की दी सलाह आपके काम आएगी.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड बढ़ने की पहचान क्या है? पेशाब से लेकर पैरों तक में दिखते हैं Uric Acid बढ़ने के 7 लक्षण
कैसे करें आंतों की सफाई
एक्सपर्ट बताते हैं कि आंतों की सेहत अच्छी रहे और आंतें अच्छी तरह साफ हों इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हाइड्रेशन. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है. कम पानी पीने पर आंतों में मल टाइट हो जाता है और टॉक्सिंस शरीर में घूमने लगते हैं. कम पानी पीने पर पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर पाता, इसीलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है.
खाएं ये चीजें
एक्सपर्ट की सलाह है कि फाइबर से भरपूर चीजों को खाना बेहद जरूरी है. फाइबर गुड बैक्टीरिया को फीड करते हैं जिससे गुड बैक्टीरिया बेहतर तरह से काम करते हैं. इसीलिए अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स को शामिल करें, जैसे दलिया, ओट्स, ज्वार और बाजरा, इनके अलावा हरी सब्जियां जैसे लौकी, तौरी, हरी प्याज, भिंडी पत्ता गोभी और गाजर खाएं, फलों में सेब, केला और नाशपाती फाइबर से भरपूर होते हैं. इन फलों का पूरा फायदा मिले इसके लिए इन्हें सादा ही खाएं, जूस बनाकर नहीं.
इंटरमिटेंट फास्टिंग करने पर मिलेगा फायदा
हर समय हमारी गट काम करती रहती है और थक जाती है. इसीलिए हफ्ते में एक बार 12 से 16 घंटों तक फास्टिंग करना जरूरी है. आपको इसके लिए भूखा नहीं रहना है बल्कि रात में जल्दी खाना खाकर सोना है और उसके 12 से 16 घंटे बाद ही खाना खाना है. इससे गट को खुद को साफ (Gut Clean) करने का और आराम करने का मौका मिलता है.
रोज पाचन को शांत करने के लिए करें यह काम
आपके पेट पर ज्यादा दबाव ना पड़े और रोजाना पेट अच्छे से साफ हो इसके लिए आप धनिया, जीरा और पुदीना का पानी बनाकर पी सकते हैं. डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि जीरा पाचन को स्मूद करता है और गुड बैक्टीरिया को फीड करता है, धनिया गट की एसिडिटी को कम करता है और पुदीना गट की इरिटेशन और हैवीनेस को काल्म करता है. तीनों चीजें एक साथ काम करती हैं तो ये गट को हील करने लगती हैं.
जीरा, धनिया और पुदीना का पानी बनाने के लिए एक पतीले में एक गिलास पानी डालिए और उसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिये के बीज और कुछ पुदीने के पत्ते डालकर उबाल लीजिए. पानी उबालकर कप में निकाल लें. इस पानी को आपको लंच करने के बाद हल्का गर्म करके पीना है. यह पानी पेट को शांत करता है, पाचन को दुरुस्त करता है और आंतों को साफ करने में मददगार होता है.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
10 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
15 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
17 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
18 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines