Eye Diseases Glaucoma: आंखों में दर्द होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार आंखों में दर्द किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. इसको लेकर एक्सपर्ट पुरेंद्र भसीन (जो रतन ज्योति नेत्रालय के संस्थापक और निदेशक भी हैं) का कहना है कि यह ग्लूकोमा भी हो सकता है, क्योंकि यह बीमारी धीरे-धीरे आँखों की नसों को नुकसान पहुंचाती है. यह एक स्थिति है ग्लूकोमा, जिसे आम भाषा में काला मोतिया कहा जाता है. अगर समय पर इलाज ना किया जाए तो स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि क्या आंखों का दर्द इसका शुरुआती लक्षण हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में खुला टूथब्रश रखने से क्या होता है? जानिए इसे रखने का सही तरीका
क्या आंखों का दर्द ग्लूकोमा का लक्षण है?
हर तरह का आंखों का दर्द ग्लूकोमा का संकेत नहीं होता, क्योंकि ग्लूकोमा के अधिकांश मामलों में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, खासकर ओपन-एंगल ग्लूकोमा में. इसमें दृष्टि धीरे-धीरे कम होती है और मरीज को इसका एहसास भी नहीं होता. हालांकि, कुछ प्रकार के ग्लूकोमा, जैसे एंगल-क्लोजर ग्लूकोमा, में आंखों में अचानक तेज दर्द हो सकता है.
- आंखों में दर्द होना
- आंखें लाल होना
- धुंधला दिखना
- सिर दर्द होना
- मतली या उल्टी होना
आंखों का दर्द हमेशा ग्लूकोमा का संकेत नहीं
अगर आपको अचानक तेज आंखों में दर्द हो रहा है तो यह गंभीर संकेत हो सकता है, लेकिन हल्का या सामान्य आंखों का दर्द हमेशा ग्लूकोमा का संकेत नहीं होता. यह थकान, स्क्रीन का इस्तेमाल, सूखी आंखें या एलर्जी जैसी सामान्य वजहों से भी हो सकता है. हालांकि, अगर दर्द बार-बार हो या उसके साथ दृष्टि में बदलाव तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.
ग्लूकोमा कब हो सकता है खतरनाक?
ग्लूकोमा का सबसे बड़ा खतरा यह है कि जब तक लक्षण स्पष्ट होते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. इसलिए 40 साल के होने के बाद नियमित आंखों की जांच कराना बहुत जरूरी है. वहीं, अगर परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो या आपको मधुमेह या उच्च रक्तचाप जैसी समस्या हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें. हालांकि, इसका दर्द कभी-कभी ग्लूकोमा का संकेत हो सकता है, लेकिन हर बार नहीं. इसलिए समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक रोका जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- पेट में भरी गैस कैसे बाहर निकाले? ये 3 सबसे आसान तरीकों से पाएं तुरंत राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
17 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines