खराब लाइफस्टाइल के कारण भारत में लोगों के बीच यूरिक एसिड की समस्या का तेजी से बड़ रही है. बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र के युवाओं में भी अब ये परेशानी दिखने लगी है, जो काफी चिंताजनक है. जानकारी के अनुसार, आजकल युवाओं में खराब डेली-रूटीन, अनहेल्दी खानपान, कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में मौजूद ज्यादा फ्रुक्टोज, लगातार बैठे रहने की आदत और मोटापे के कारण यूरिक एसिड (हाइपरयूरिसीमिया) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्या का कारण बन सकती है, जो कई बार काफी दर्दनाक भी होता है. लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ सही सब्जियों को शामिल करेंगे, तो नेचुरली आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: – पुरुषों को चुपचाप तबाह कर रही हैं ये 5 गंभीर बीमारियां! समय रहते नहीं संभले तो बढ़ सकता है
क्या है यूरिक एसिड (Uric Acid) और क्या हैं इसके लक्षण?
यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है. जानकारी के अनुसार, प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और कुछ अन्य खाने की चीजों में भी पाया जाता है. सामान्य स्थिति में किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह खून में जमा होने लगता है. इतना ही नहीं, धीरे-धीरे इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो सकते हैं, जिससे गाउट (Gout) जैसी समस्या हो सकती है और तेज दर्द, सूजन व अकड़न महसूस हो सकती है.
ऐसे दिखते हैं यूरिक एसिड के लक्षण
- जोड़ों में तेज दर्द: खासकर पैर के अंगूठे, घुटने, टखने और उंगलियों के जोड़ों में अचानक दर्द होना.
- सूजन और लालिमा: प्रभावित जोड़ में सूजन, गर्माहट और लाल रंग दिखाई दे सकता है.
- जोड़ों में अकड़न: उठने-बैठने या चलने में परेशानी महसूस हो सकती है.
- रात में अचानक दर्द बढ़ना: कई लोगों में गाउट का दर्द रात के समय ज्यादा महसूस होता है, ये भी इसके लक्षण हैं.
- चलने-फिरने में परेशानी: दर्द और सूजन के कारण चलने में दिक्कत हो सकती है.
- किडनी स्टोन का खतरा: लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहने से कुछ लोगों में गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है.
बेहतर रहेगा कि अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो तुरंत इसका इलाज कराएं, ताकि भविष्य में ये समस्या आपको परेशान न करें.
यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सब्जियां
लौकी
लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें प्यूरीन की मात्रा काफी कम होती है. यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है, जिससे किडनी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा लौकी पाचन को बेहतर रखने और वजन कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है, जो यूरिक एसिड मैनेजमेंट के लिए जरूरी है.
करेला
करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं, गाउट जैसी स्थिति में होने वाली जोड़ों की परेशानी को कम करने के लिए इसे संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है.
गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकती है. गाजर जैसी सब्जियां संतुलित डाइट का हिस्सा बनकर शरीर के बेहतर स्वास्थ्य में योगदान दे सकती हैं.
खीरा
खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. पर्याप्त पानी पीना यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी माना जाता है, क्योंकि इससे किडनी को जरूरत से ज्यादा यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद मिलती है.
टमाटर
टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व सूजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भूमिका निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: – नाभि पर हल्दी का तिलक करने से क्या फायदा होता है? दादी-नानी का यह नुस्खा दिखा सकता है गजब का असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines