Women’s Health: प्रेग्नेंट महिलाओं पर अपनी ही नहीं बल्कि अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखने की भी जिम्मेदारी होती है. यह वो स्टेज है जब बच्चे के अंग बन रहे होते हैं और इसीलिए क्या खाया-पिया जा रहा है या कौनसी आदतें अपनाई जा रही हैं इसका गर्भवती महिला (Pregnant Woman) को खास ख्याल रखना जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं ओब्सेट्रिशियन एंड गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. उदय भानु प्रताप. सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में डॉ. उदय ने बताया है कि ऐसे कौनसे 5 काम हैं जो प्रेग्नेंट महिला को कभी नहीं करने चाहिए.
प्रेग्नेंट महिला को कभी नहीं करने चाहिए ये काम | Things Pregnant Woman Should Never Do
धूम्रपान
डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंट महिला को स्मोक नहीं करना चाहिए. स्मोकिंग (Smoking) से कार्बन डाइऑक्साइड शरीर में जाता है जिससे ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी कम होती है. इसकी वजह से बच्चे का वजन कम रह सकता है.
यह भी पढ़ें – अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है
एल्कोहल
धूम्रपान की तरह ही एल्कोहल का सेवन बच्चे की ग्रोथ (Baby’s Growth) पर असर डालता है. एल्कोहल बच्चे की डेवलपमेंट पर असर डालता है.
कॉफी
कॉफी को लेकर डॉक्टर का कहना है कि इसके जरूरत से ज्यादा सेवन से बचना जरूरी है. आप रोजाना 1 से 2 मग कॉफी ले सकते हैं लेकिन आपका कॉफी का इंटेक 200 mg से कम होना चाहिए.
दवाइयां
डॉक्टर का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के यानी बिना प्रिस्क्रिप्शन के कोई दवाई नहीं लेनी चाहिए. अगर बिना प्रिस्क्रिप्शन के कोई दवाई ली जाए तो इससे बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है. ये दवाइयां बच्चे के दिमाग को या उसके फेफड़ों को डैमेज कर सकती है. इन दवाइयों का नकारात्मक असर मां पर भी पड़ सकता है.
कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल
डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंट महिला को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिल्स हो सकते हैं जो बच्चे के वृद्धि और विकास पर असर डाल सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- प्रोस्टेट कैंसर होने पर सबसे पहले दिखता है यह लक्षण, डॉक्टर ने बताया किस तरह करें Prostate Cancer की पहचान
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
25 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines