अच्छी सेहत का होना आज के वक्त में काफी जरूरी है, क्योंकि इसका असर न सिर्फ आज बल्कि भविष्य में भी साफ देखने को मिलता है. कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि ऐसी गंभीर बीमारी शरीर से चिपक जाती है, जिसे छुड़ा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है और कई मामलों में वह बीमारियां लोगों की जान तक ले लेती हैं. इस स्टोरी में हम आपको पुरुषों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो चुपचाप शरीर पर अपना कब्जा जमाने लगती हैं और फिर इतनी बुरी हालत कर देती है कि मरीज को दवाओं के सहारे जीना पड़ जाता है. आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में और कैसे इनसे बचाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गॉल ब्लैडर में पथरी होने के क्या लक्षण हैं? जानिए Gallbladder Stone कैसे बनता है और किस तरह निकलता है
अच्छी सेहत सबसे बड़ा खजाना
लोग पैसा, सोना और चांदी को ही खजाना मानते हैं, लेकिन असली खजाना हमारी अच्छी सेहत है. क्योंकि अगर इंसान ही बीमारियों के कारण वक्त से पहले मर जाए, तो उसका पैसा कहां काम आएगा. इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते हम उन चीजों से हाथ पीछे कर लें, जो हमारी हेल्थ पर सीधा अटैक करते हैं. खराब सेहत का कारण हमारी ही कुछ गलतियां होती हैं, जो हमें लगती तो छोटी-मोटी हैं, लेकिन वक्त के साथ ये तरह-तरह की गंभीर बीमारियों को जन्म देने लगती है, जिसका हर्जाना जान तक ले लेता है.
कौन सी बीमारियां बन रही पुरुषों के लिए सबसे बड़ा खतरा
मोटापा- मोटापा एक गंभीर स्थिति है, जो शरीर को बीमारियों का घर बना डालता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन मोटापे के कारण हार्ट से जुड़ी समस्या, डायबिटीज आदि का खतरा बढ़ता है. डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि सही खानपान और एक्सरसाइज करें और मोटापे को कंट्रोल करें.
हाई कोलेस्ट्रॉल- हाई कोलेस्ट्रॉल को ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआत में इसके कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते. शरीर में जब खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो यह नसों में जमा होने लगता है और खून के प्रवाह को प्रभावित करता है. इस स्थिति के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
हाइपरटेंशन- हाइपरटेंशन भी एक बड़ा खतरा है, जो पुरुषों के बीच तेजी से फैल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में 40% पुरुषों ये पता ही नहीं, होता है कि उन्हें हाइपरटेंशन या ब्लड प्रेशर की समस्या है. इस गंभीर बीमारी को अगर आप मामूली समझ रहे हैं, तो ध्यान रखें इसकी वजह से कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है. मतलब साफ है, नजरअंदाज करना मौत के करीब ले जा सकता है.
डायबिटीज- डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जो पहले सिर्फ बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण युवाओं के साथ-साथ कम उम्र के बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं. दरअसल, खून में ग्लूकोज की ज्यादा मात्रा की वजह से होने वाली यह एक क्रॉनिक बीमारी है, जिससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता, जिसके कारण शरीर बीमारियों का घर बनता चला जाता है. डायबिटीज के कारण किडली फेलियर, नपुंसकता समेत कई गंभीर बीमारी हो सकती है.
कोलन कैंसर- कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) पुरुषों में तेजी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है. शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य लग सकते हैं, जैसे लंबे समय तक कब्ज या दस्त रहना, मल में खून आना, पेट दर्द, अचानक वजन कम होना या लगातार कमजोरी महसूस होना. इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जितनी देर में इलाज होगा, स्थिति उतनी खराब होती चली जाएगी.
कैसे रखें अपने आपको फिट
अगर आप थोड़े से मजे के लिए खराब लाइफस्टाइल अपनाते हैं, एक्सरसाइज नहीं करते और न ही सही खानपान करते हैं, तो आपको भी रुक जाने की जरूरत है. इन तमाम बीमारियों की सबसे बड़ी वजह हमारा अनियमित डेली-रूटीन है, जिसे ठीक करना काफी जरूरी है. देश व दुनिया में बड़ी संख्या में युवा खराब लाइफस्टाइल के कारण इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, और यहां तक कि कई लोगों की हार्ट संबंधी बीमारी के कारण अचानक मौत तक हो जा रही है. आपको चाहिए कि आप डॉक्टर से सलाह लें, अपने हेल्थ की रेगुलर जांच कराएं और सही लाइफस्टाइल को अपनाएं.
यह भी पढ़ें: हाथ या शरीर गर्म तेल-चाय से जल जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय और पाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
13 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
16 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines