Immunity Boosters: मौसम बदलने पर सेहत सबसे पहले प्रभावित होती है. आजकल जबतब होने वाली बारिश, जाती हुई गर्मियां और आती हुई सर्दी अलग-अलग बीमारियों की वजह बन सकती हैं. ऐसे में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती या जिन लोगों का शरीर रोगों से नहीं लड़ पाता वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. इसीलिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए आप भी यहां बताए मसालों (Spices) का सेवन कर सकते हैं. रसोई के ये मसाले शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और आपको बीमारियों से दूर रखते हैं सो अलग.
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मसाले | Immunity Boosting Spices
हल्दी (Turmeric)
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है. हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. ऐसे में हल्दी के सेवन से शरीर रोगों से लड़ने के काबिल बनता है.
यह भी पढ़ें – सेहत के लिए बेहद हेल्दी हैं अनहेल्दी कहे जाने वाले ये 5 फूड्स, डॉक्टर ने कहा जरूर खाएं
लौंग (Clove)
लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें कैंसर (Cancer) से लड़ने के गुण पाए जाते हैं. लौंग को खाने पर शरीर को यूजीनोल मिलता है जो अनहेल्दी सेल्स को मारने में कारगर है. इंफ्लेमेशन को कम करने और खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में भी लौंग के फायदे देखे जा सकते हैं.
दालचीनी (Cinnamon)
फायदेमंद मसालों की गिनती में दालचीनी भी आती है. दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है. दालचीनी के सेवन से लिवर की सेहत को खासतौर से फायदे मिलते हैं. यह शरीर को रोगों से दूर रखने में असरदार है.
काली मिर्च (Black Pepper)
सर्दी-जुकाम लगने की बात हो तो काली मिर्च का जिक्र जरूर आता है. काली मिर्च गट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक में असरदार होती है. इसे खाने पर शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए और फ्लेवेनॉइड्स मिलते हैं. इसके साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के चलते काली मिर्च इम्यून फंक्शन को भी फायदे देती है.
इलायची (Cardamom)
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इलाइची का सेवन किया जा सकता है. इलायची पाचन को अच्छा रखती है, इसे खाने पर ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती, एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं और साथ ही शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो सेल्स को प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं. ऐसे में सर्दी जुकाम दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इलायची का सेवन किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – पोटैशियम की कमी से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसे नजर आते हैं Potassium Deficiency के लक्षण
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
55 mins agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
19 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
20 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
21 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
22 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
23 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines