Heart Health: दिल स्वस्थ रहता है तो पूरे शरीर की सेहत अच्छी रहने लगती है. ऐसे में दिल की सेहत को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है. अगर दिल की दिक्कतें पनपने लगें तो इससे आगे चलकर हार्ट अटैक (Heart Attack) या हार्ट फेलियर की भी नौबत आ सकती है. इसीलिए लाइफस्टाइल में अच्छी आदतों को शामिल करना और बुरी आदतों से परहेज करना जरूरी है. यहां जानिए किन आदतों के कारण दिल की सेहत बिगड़ सकती है.
यह भी पढ़ें – मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है
दिल को डैमेज करती हैं ये आदतें
तनाव और मानसिक बोझ
30 से 40 साल के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं. इनमें स्ट्रेस एक साइलेंट किलर साबित होता है. जरूरत से ज्यादा तनाव और मानसिक बोझ दिल की बीमारियों की वजह बनता है. स्ट्रेस से कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ते हैं जो न केवल ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं बल्कि धमनियों में सूजन का कारण बनते हैं. ऐसे में लंबे समय तक तनाव में रहने से ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.
बिल्कुल एक्टिव ना होना
ऐसे बहुत से लोग हैं जो किसी तरह की शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं. इससे शरीर सक्रिय नहीं रहता है और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है. ऐसे में ब्लड कॉलेस्ट्रोल लेवल (Cholesterol Level) बढ़ता है और धमनियों की दीवारों से चिपकता है जिससे खून का प्रवाह बाधित होता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ती है.
नींद पूरी ना होना
रातभर रील्स स्क्रोल करते रहने की आदत या अपने फेवरेट शोज देखने की इच्छा लोगों को जगाए रखती है. कोई रात 1 बजे सोकर सुबह 6 बजे उठ जाता है तो कोई 2 बजे सोकर 7-8 बजे जागता है. इस नींद ना पूरी होने की आदत से ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने लगता है. इससे हार्ट की ब्लॉकेज भी बढ़ती है.
प्रोसेस्ड फूड्स खाना
बहुत से लोग लगभग रोजाना बाहर का जंक फूड खाते हैं. यह प्रोसेस्ड फूड होता है और इसमें ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. रोजाना ज्यादा नमक, तेल और मसाले वाले या पैकेटवाले फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाने से मोटापा, डायबिटीज और दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं.
धूम्रपान करना
बीड़ी या सिगरेट का धुंआ खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम करता है. इससे खून गाढ़ा होने लगता है और खून के थक्के बनने लगते हैं जो दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देते हैं. इससे दिल कमजोर पड़ने लगता है और दिल की बीमारियां पनपती हैं.
कैसे रखें दिल को हेल्दी
- सेहत अच्छा रखने वाला खाना खाएं.
- रोजाना थोड़ी बहुत एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें.
- दिल को हेल्दी रखने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ें.
- तनाव कम करने के लिए अपने पसंद के काम करें या मेडिटेशन करें.
- रोजाना पूरी नींद लेने की कोशिश करें.
- लहसुन और मेथीदाना जैसी आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें जिनसे दिल स्वस्थ रहता है.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines