हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खांसी-जुकाम में कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, तबीयत और ज्यादा हो जाएगी खराब

Fruits To Avoid In Cough Cold: खांसी और जुकाम की दिक्कत हो तो कुछ फल समस्या को बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए खांसी-जुकाम हो तो किन फलों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन
Worst Foods In Cough: कुछ फल ऐसे हैं जिनसे खांसी-जुकाम में खासा परहेज करना चाहिए. Image Credit- Pexels

Health Tips: मौसम बदलता है तो खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें भी हो जाती हैं. खांसी या जुकाम होने पर गले, मुंह, नाक और सिर में भी दर्द रहने लगता है. आमतौर पर खांसी-जुकाम (Cough Cold) में गर्म चीजें खाई जाती हैं जिससे समस्या कम हो जाए. लेकिन, कुछ लोग इस दौरान शरीर को एनर्जी देने के लिए फल भी खाते हैं. लेकिन, सही फल ना खाए जाएं तो खांसी-जुकाम कम होने के बजाय बढ़ भी सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए खांसी-जुकाम के दौरान किन फलों को खाने से परहेज करना जरूरी है.

खांसी-जुकाम में कौन-से फल नहीं खाने चाहिए | Fruits To Avoid In Cough Cold

अनानास

खांसी या जुकाम की दिक्कत हो तो अनानास खाने से परहेज करना चाहिए. अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जरूर होता है लेकिन यह सेंसिटिविटी को बढ़ा देता है, इससे बर्निंग सनसेशन महसूस हो सकती है जिससे नाक और गले में जलन बढ़ जाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं घर की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने बताया तबीयत बिगड़ते नहीं लगेगी देर

संतरा

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर संतरे (Orange) यूं तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन संतरे एसिडिक होते हैं. इनसे गले की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. खांसी-जुकाम में संतरे खाए जाएं तो गले में दर्द की शिकायत हो जाती है.

केला

विज्ञापन

केला (Banana) म्यूकस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. खांसी-जुकाम हो और केला खाया जाए तो बलगम ज्यादा जमता है. ऐसे में खांसी या जुकाम की दिक्कत ज्यादा हो रही हो तो केला खाने से परहेज करने में ही समझदारी है.

अंगूर

विज्ञापन

अक्सर ही लोग खांसी और जुकाम की दिक्कत में अंगूर खाने लगते हैं. लेकिन, खांसी-जुकाम में अंगूर खाए जाएं तो इससे बलगम ज्यादा बनता है. वहीं, अंगूर पचाने में भी पेट को दिक्कत हो सकती है जिससे तकलीफ बढ़ती है.

तरबूज

विज्ञापन

पानी से भरपूर तरबूज शरीर के लिए बेहद हाइड्रेटिंग होते हैं. लेकिन, इनसे खांसू और जुकाम की दिक्कत बढ़ने लगती है. खांसी जुकाम में तरबूज खाया जाए तो तबीयत बिगड़ते देर नहीं लगेगी इसीलिए खांसी जकाम होने पर तरबूज खाने से खासतौर से परहेज करना चाहिए.

खांसी-जुकाम दूर करने के घरेलू उपाय

विज्ञापन
  • खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए नमक वाले गर्म पानी से गरारा किया जा सकता है. इससे गले में जमा बलगम (Mucus) कम होने लगता है.
  • तुलसी की चाय पीने से भी यह दिक्कत कम होती है. तुलसी के पत्तों का काढ़ा भी राहत दिलाता है.
  • शहद खाने पर खांसी से आराम मिल सकता है. खासतौर से सूखी खांसी पर यह फायदेमंद साबित होता है.
  • नींबू को गर्म पानी में डालने पर और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने पर खांसी-जुकाम कम हो सकता है.
  • अदरक को पानी में पकाकर इसका पानी पीने पर खांसी-जुकाम से राहत मिल सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – दवा बन सकती है जानलेवा! डॉक्टर ने कहा बच्चे को दवा पिलाने में कभी ना करें ये 4 गलतियां

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola