Unhealthy Foods: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, डी और के पाए जाते हैं. खनिजों की बात करें तो दूध (Milk) फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयोडीन का अच्छा स्त्रोत है. हड्डियां मजबूत बनाने से लेकर दांतों की सेहत तक पर दूध का प्रभाव पड़ता है. लेकिन, दूध को गलत फूड्स के साथ खाया-पिया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. यहां ऐसे ही कुछ फूड कोंबिनेशन का जिक्र किया जा रहा है जो सेहत के लिए अच्छे साबित नहीं होते हैं. जानिए कौनसी हैं ये चीजें जिनका दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए.
दूध के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें | Foods To Avoid With Milk
खट्टे फल
दूध के साथ खट्टे फल खाने से परहेज करना चाहिए. खट्टे फलों को दूध के साथ खाया जाए तो पेट में दर्द हो सकता है. इस फूड कोंबिनेशन से जी मितलाने और उल्टी की दिक्कत से भी व्यक्ति को दोचार होना पड़ सकता है. ऐसे में जब भी आप खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें – अखरोट खाने का सही समय क्या है? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया कब खाने से मिलता है ब्रेन को फायदा
दही
दूध और दही (Milk And Curd) का साथ सेवन करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. इन दोनों के साथ सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और स्किन इंफेक्शंस की संभावना बढ़ती है.
केला
अक्सर ही लोग मजे से बनाना शेक (Banana Shake) यानी केले का शेक पीते हैं. लेकिन, केले और दूध का साथ सेवन करने से आयुर्वेद में मना किया जाता है. इन दोनों ही चीजों को साथ खाया जाए तो ये पाचन तंत्र पर बेहद भारी हो जाते हैं जिससे पाचन बिगड़ सकता है.
मछली
दूध और मछली भी बुरे फूड कोंबिनेशन (Bad Food Combination) की गिनती में आते हैं. इन दोनों का साथ सेवन किया जाए तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है या फिर पेट में दर्द हो सकता है और पाचन बिगड़ सकता है. दूध के साथ मछली खाई जाए तो स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.
खरबूज
खरबूज भी उन फूड्स की गिनती में शामिल है जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए. खरबूज में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है और दूध लैक्सेटिव गुणों से भरपूर होता है. इन दोनों को साथ खाने-पीने से पेट बिगड़ता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – यूरिन इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट से जानिए UTI के घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
13 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
16 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines