हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चीनी ही नहीं बल्कि इन 5 कारणों से भी हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर ने बताया मधुमेह का मुख्य कारण क्या है

Diabetes Causes: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज क्यों होती है और किस तरह इन ट्रिगर्स से बचकर डायबिटीज होने की संभावना को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
डायबिटीज होने के क्या-क्या कारण हैं, जानिए यहां.

Diabetes Reasons: डायबिटीज के टाइप के अनुसार डायबिटीज होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन डायबिटीज किसी भी टाइप की हो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि डायबिटीज होने की वजह (Diabetes Causes) बहुत ज्यादा चीनी खाना है, लेकिन सिर्फ चीनी खाना ही डायबिटीज का कारण नहीं है. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि डायबिटीज होने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – तनाव में कभी ना खाएं ये 5 चीजें, डाइटीशियन ने बताया स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं ये फूड्स

डायबिटीज होने के क्या कारण हैं

डॉक्टर का कहना है कि 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते कि डायबिटीज होने की असल वजह क्या है. लोगों को लगता है कि मीठा और चावल छोड़ देने से डायबिटीज नहीं होती है लेकिन यह इतना आसान नहीं है. ऐसे में आप यह गलती ना करें और जान लें किन कारणों से बढ़ता है मधुमेह का खतरा-

विज्ञापन

इंसुलिन रेजिस्टेंस – डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण है इंसुलिन रेजिस्टेंस होना. खाना खाने के बाद भारीपन लगना, नींद आना और ब्रेन फॉग फील होना डायबिटीज शुरू होने की वजह बनता है.

पेट की चर्बी – डायबिटीज होने की एक और वजह पेट की चर्बी बढ़ना और फिजिकली इनएक्टिव होना है. आपके पेट की चर्बी ऐसे हार्मोन रिलीज करती है जो इंसुलिन को ब्लॉक कर देते हैं.

विज्ञापन

हाई कार्ब खाना – बार-बार हाई कार्ब फूड्स खाना डायबिटीज होने की बड़ी वजह है. अगर आप हर 2 से 3 घंटों में कुछ ना कुछ खाते रहेंगे तो इससे बार-बार इंसुलिन रिलीज होगा और आपका पैनक्रियाज थक जाएगा.

नींद की कमी – पूरी नींद ना लेना यानी नींद की कमी और बहुत ज्यादा तनाव लेना भी डायबिटीज का कारण बनता है. इससे शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ती है जो इंसुलिन का दुश्मन साबित होता है.

विज्ञापन

जेनेटिक्स – अगर परिवार में किसी को डायबिटीज रहा है तो आप डायबिटीज के रिस्क में हैं.

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं

विज्ञापन
  • डायबिटीज होने पर व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है.
  • बार-बार पेशाब आने लगता है.
  • हर समय शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है.
  • देखने में दिक्कत आने लगती है, धुंधला नजर आने लगता है.
  • चोट लगने पर घाव जल्दी नहीं भरते हैं.
  • अलग-अलग तरह के इंफेक्शंस होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola