Vitamin Deficiency Signs: हमारे शरीर के कामकाज को बेहतर करने के लिए कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स की जरूरत पड़ती है। अगर शरीर में कमी हो जाती है, तो इसके कारण सेहत से जुड़ी समस्याओं को पैदा कर सकती है। कुछ जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी के कुछ नॉर्मल लक्षण हैं जो हेल्थ को ठीक से काम करने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। Primary Health Care से Dr.Mona Sharma की कुछ सामान्य जानकारी के आधार पर नीचे बताए गए कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तो अपने आहार पर पूरा ध्यान दें।
शरीर में दिखते हैं ये बदलाव
रूखी त्वचा (Dry Skin)
Vitamin D का लेवल ड्राई स्किन की संभावना को बढ़ा सकता है। विटामिन डी स्किन में सूरज और कोलेस्ट्रॉल के संपर्क में आने से बनता है। स्किन की हाइड्रेशन लेवल को बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट लें, लेकिन पहले डॉक्टर से सलाह करें और फिर अमल करें। विटामिन डी के लिए आप अपने आहार में मछली या अंडा, मशरूम, फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में चेस्ट पेन कहीं हार्ट अटैक का संकेत तो नहीं? क्या कहते हैं Health Expert
मुंह के छाले (Mouth Ulcers)
मुंह के छाले आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं। Vitamin B के कम सेवन की वजह से भी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें, डाइट में इन दोनों पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। विटामिन बी के लिए आप साल्मन मछली, दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स, पालक भी शामिल कर करें।
मसूड़ों से खून आना (Bleeding Gums)
मसूड़ों से खून आने को इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण होता है। घाव भरने के साथ-साथ आपकी बॉडी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इसकी जरूरत होती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए ब्रोकली, संतरा, आंवला, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी खाएं।
बालों का झड़ना (Hair Fall)
अगर अचानक नहाने के दौरान या सोकर जागने के बाद तकिए पर बालों का गिरना होता है, तो यह पोषण की कमी को बताता है। बालों की अच्छी ग्रोथ को बनाए रखने के लिए आयरन, बायोटिन और जिंक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। शरीर में इन पोषण को बनाए रखने के लिए चना, दाल, कद्दू, तिल, मूंगफली, काजू और बादाम शामिल करें।
ये भी पढ़ें- त्योहारों पर सेहत का रखें ख्याल, चीनी की जगह 7 चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल
जोड़ों में दर्द (Joint Pain)
हड्डियों में दर्द का महसूस होना भी Vitamin D की कमी का संकेत हो सकता है। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी होता है। संतरे का जूस, दूध, अंडा डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines