Kidney Health: सुबह का नाश्ता सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है और अगर नाश्ता सही ना हो तो सेहत बिगड़ते देर भी नहीं लगती है. इसीलिए नाश्ते का सही होना बेहद जरूरी होता है. सुबह के समय खाई जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. किडनी शरीर की फिल्टर मशीन होती है जो गंदगी को छानकर शरीर से बाहर निकालने का काम करती है. इससे फ्लुइड्स बैलेंस होते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल्स बैलेंस होने में मदद मिलती है. लेकिन, खानपान सही ना हो तो इस अंग के डैमेज (Kidney Damage) होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए ऐसी कौनसी 3 चीजें हैं जिन्हें नाश्ते में कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये चीजें किडनी की सेहत को खराब कर सकती हैं.
किडनी के लिए बुरा नाश्ता | Bad Breakfast Options For Kidneys
शुगरी सीरियल्स
अक्सर ही लोग सुबह उठकर शुगरी सीरियल्स खाते हैं. इन सीरियल्स के डिब्बों पर लिखा होता है कि ये शुगर फ्री हैं, कैलोरी में कम हैं और सेहत के लिए अच्छे हैं. लेकिन, पैकेट के ऊपर यह लिखे होने से कि वो हेल्दी है इसका मतलब यह नहीं है कि ये चीजें सचमुच हेल्दी होती हैं. शुगरी सीरियल्स (Sugary Cereals) मोटापे और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं और ये दोनों ही चीजें किडनी की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. शुगरी सीरियल्स खाने के बजाय नाश्ते में ओटमील, ब्रान फ्लेक्स या फिर म्यूसली वगैरह खाने की कोशिश करनी चाहिए जिनसे शरीर को फाइबर, विटामिन और खनिज मिलते रहें.
यह भी पढें – प्रोस्टेट कैंसर होने पर सबसे पहले दिखता है यह लक्षण, डॉक्टर ने बताया किस तरह करें Prostate Cancer की पहचान
बाहर से खरीदे गए सैंडविच
सैंडविच एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है अगर उसे घर पर बनाया गया हो. बाहर से खरीदे गए सैंडविच में प्रोसेस्ड चीजें होती हैं, प्रीजर्वेटिव्स होते हैं और सोडियम की अत्यधिक मात्रा होने के साथ ही ये अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. ये चीजें ब्लड प्रेशर बढ़ाने से लेकर हाई कॉलेस्ट्रोल का कारण बनती हैं और किडनी फंक्शन को बिगाड़ना भी शुरू कर देती हैं. इसीलिए इन सैंडविच को रोजाना खाने के बजाय कभी-कभार ही खाना चाहिए जिससे मेटाबॉलिक बैलेंस कमजोर ना पड़े और दिल की सेहत अच्छी रहे.
फ्लेवर्ड योगर्ट
आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के योगर्ट्स बिकने लगे हैं. ये फ्लेवर्ड योगर्ट होते हैं जो स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरीज या फिर मैंगो फ्लेवर में आते हैं. लेकिन, इन फ्लेवर्ड योगर्ट्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स होते हैं और साथ ही फॉस्फेट होता है जो किडनी को धीरे-धीरे डैमेज करने लगता है. ऐसे में फ्लेवर्ड योगर्ट को खाने के बजाय सादा योगर्ट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
नाश्ते में क्या खाना है फायदेमंद
- किडनी की सेहत दुरुस्त रखने के लिए नाश्ते में सूखे मेवे, ताजे फल और फाइबर से भरपूर अनाज वगैरह खाए जा सकते हैं.
- किडनी के लिए अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शंस (Good Breakfast Options) में से एक है शकरकंदी. इसमें विटामिन और खनिज होते हैं और यह फाइबर से भी भरपूर है. इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है.
- केल को भी किडनी हेल्थ अच्छी रखने के लिए खा सकते हैं. केल के हरे पत्ते सुपरफूड्स होते हैं और इनमें विटामिन और खनिज की अच्छी मात्रा होती है.
- विटामिन सी से भरपूर फल खानपान में शामिल किए जा सकते हैं. आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत संतरे से कर सकते हैं.
- किडनी के लिए बेरीज बेहद अच्छी होती हैं. स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज और क्रेनबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और किडनी को प्रोटेक्ट करती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढें – अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 hr agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines