हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

136000000 पहुंची प्री-डायबेटिक मरीजों की संख्या, जानिए Pre-Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें

Pre Diabetes Ke Lakshan: ज्यादातर प्री-डायबिटीज के मरीज लक्षणों की समय रहते पहचान नहीं कर पाते और टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए प्री-डायबिटीज के लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन
यहां जानिए कैसे नजर आते हैं प्री-डायबिटीज के लक्षण.

Pre Diabetes Symptoms: डायबिटीज से पहले मरीज प्री-डायबिटीज का शिकार होता है. प्री-डायबिटीज में शरीर इंसुलिन को प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है जिससे ग्लूकोज लेवल बढ़ने लगता है. अगर प्री-डायबिटीज को कंट्रोल ना किया जाए और सेहत पर ध्यान ना दिया जाए तो टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं होती है लेकिन इसे कंट्रोल में रखना और मैनेज करना जरूरी है जिससे सेहत ठीक रह सके. भारत में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्री-डायबिटीज के 13 करोड़ 60 लाख मरीज हैं. ऐसे में प्री-डायबिटीज के लक्षण (Prediabetes Ke Lakshan) शुरुआती दौर में ही पहचानना और सही इलाज शुरू करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – नए वीकली डायबिटीज शॉट के क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? जानिए इस इंसुलिन शॉट के बारे में सबकुछ

प्री-डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं

  • बार-बार प्यास लगने लगती है. प्री-डायबिटीज में मरीज पेशाब ज्यादा करता है जिस कारण प्यास भी बढ़ जाती है.
  • ज्यादा पानी पीना बार-बार पेशाब लगने की वजह बनता है. वहीं, शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने से भी बार-बार पेशाब आने लगता है.
  • जल्दी थकान होने लगती है और शरीर में कमजोरी आ जाती है.
  • प्यास के साथ ही भूख भी बढ़ जाती है.
  • प्री-डायबिटीज में घाव धीरे भरते हैं, खासकर पैरों के घाव जल्दी ठीक नहीं होते.
  • बार-बार त्वचा या मसूडों में इंफेक्शन होने लगता है.
  • गर्दन, कमर, या बगल की त्वचा काली पड़ने लगती है. त्वचा का टेक्सचर वेलवेट जैसा हो जाता है.
  • प्री-डायबिटीज में आंखों पर एक्सेस फ्लुइड आने से धुंधला नजर आ सकता है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा है

विज्ञापन

माटापे से परेशान लोगों को, पेट के आस-पास चर्बी वाले लोगों को, जिन लोगों का लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोगों, 35 से ज्यादा उम्र के लोग या जिन लोगों के परिवार में किसी को डायबिटीज रही हो उन लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है.

प्री-डायबिटीज के मरीजों को सेहत का ख्याल कैसे रखना चाहिए

विज्ञापन
  • रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए
  • संतुलित और फाइबर से भरपूर आहार लेना चाहिए
  • शुगरी ड्रिंक्स और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से बचना जरूरी है
  • वेट कंट्रोल करना जरूरी है
  • पर्याप्त नींद लेनी चाहिए
  • स्ट्रेस कम करने पर ध्यान देना चाहिए
  • समय-समय पर शुगर लेवल्स की जांच करना और डॉक्टर की सलाह लेते रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – शरीर में किस कमी से मुंह सूखता है? डॉक्टर ने बताया कैसे दूर होगी यह समस्या

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola