Bachcho Ka Peshab Karna: हर पेरेंट्स के लिए यह बहुत शर्मिंदगी की बात होती है जब उनका बच्चा कहीं पर भी बिस्तर पर पेशाब कर देता है. कई बार दवाइयां भी काम नहीं करतीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या को रसोई में मौजूद एक मामूली सी चीज जड़ से दूर कर सकती है? जी हां, एक्सपर्ट नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया के अनुसार इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाला दूध मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, 13 साल की उम्र में बिस्तर गीला करना यानी नॉक्टर्नल एनुरेसिस बच्चों और किशोरों में होने वाली आम समस्या है. कई बार यह आदत, गहरी नींद, हार्मोनल बदलाव या मानसिक कारणों से जुड़ी होती है. इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज
एक चुटकी वाला देसी नुस्खा
हल्दी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. आप बच्चे को दूध में डालकर हल्दी दे सकते हैं. हल्दी शरीर को गर्म रखने और मूत्र नियंत्रण में मदद करने के लिए जानी जाती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध या शहद में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और बच्चे को नियमित रूप से 3 हफ्ते तक दें.
क्या फायदा होगा?
- मूत्राशय की मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार
- रात में बार-बार पेशाब की इच्छा कम होना
- शरीर में गर्माहट बनाए रखने का काम
बच्चे का बिस्तर गीला करने के कारण
- गहरी नींद में होना
- छोटा मूत्राशय होना
- हार्मोन असंतुलन होना
- तनाव या चिंता की वजह
- पारिवारिक इतिहास होना
कब डॉक्टर से मिलें
- 13 साल के बाद भी रोज बिस्तर गीला होना
- दिन में भी पेशाब कंट्रोल ना होना
- पेशाब में दर्द या जलन होना
- अचानक शुरू हुई समस्या होना
इन बातों का रखें ध्यान
- रात में ज्यादा पानी पीने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से बच्चा पेशाब कर सकता है.
- रात को बिस्तर पर बच्चे के लेटने से पहले ही पेशाब कर दें. कई बार ना करने की वजह से भी बच्चा कर देता है.
- इस समस्या को कम करने के लिए योग, ध्यान या अपनी पसंद की कोई भी एक्टिविटी करें.
इसे भी पढ़ें- प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे 5 कारण और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines