प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे 5 कारण और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए

Stop Burning Eyes: प्याज काटते वक्त अक्सर आंखों में जलन होने लगती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं, तो आइए एक्सपर्ट से इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Pyaaz Se Ankho Mein Mirchi Lagna

प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? Image Credit- News24

Pyaaz Se Ankho Mein Mirchi Lagna: प्याज काटते वक्त अक्सर आंखों में जलन और आंसू आने लगते हैं. ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है. कई लोगों के मिर्च बहुत ज्यादा नहीं लगती और उनकी नजर में ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन कुछ लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगती है. हालांकि, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज में मौजूद खास केमिकल और हमारी आंखों की संवेदनशीलता मिलकर यह समस्या पैदा करते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने एक ऐसी ही आसान सी ट्रिक शेयर की है जिसे आजमाने पर आंखों से प्याज काटते समय आंसू नहीं बहेंगे. आइए साथ ही जानते हैं कि प्याज काटने पर आंखों में जलन क्यों होती है और इससे बचने के उपाय क्या हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? 

सल्फर कंपाउंड का निकलना- प्याज में प्राकृतिक रूप से सल्फर यौगिक (Sulfur compounds) पाए जाते हैं. इसकी वजह से आंखों में जलन होती है और जब हम प्याज काटते हैं तो इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और ये केमिकल हवा में फैल जाते हैं.
Syn-Propanethial-S-oxide गैस बनना- प्याज में एक तरह की गैस होती है, जिसे Syn-Propanethial-S-oxide कहा जाता है. यह गैस आंखों की सतह पर मौजूद पानी से मिलकर हल्का एसिड बना देती है.
आंखों का प्रभावित होना- हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं. जब कोई बाहरी चीज आंख में जाती है तो शरीर तुरंत सुरक्षा करने का काम करता है और आंसू बनाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है. 
एलर्जी वाली आंखें- कुछ लोगों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होती हैं या उन्हें एलर्जी की समस्या होती है. ऐसे लोगों को प्याज काटते समय अधिक जलन और लालपन महसूस हो सकता है. 
बंद किचन या कम वेंटिलेशन- जरूरत से ज्यादा जलन होना कम वेंटिलेशन की वजह से हो सकता है. इससे आंखों में जलन ज्यादा महसूस होती है. 

प्याज काटते समय आंखों में जलन से कैसे बचें?

  • प्याज को 20 मिनट फ्रिज में रखकर काटें, क्योंकि इससे गैस धीमी हो जाती है, जिससे जलन कम होती है.
  • तेज चाकू प्याज की कोशिकाओं को कम नुकसान पहुंचाता है, जिससे कम गैस निकलती है. 
  • प्याज को बहते पानी के पास या पानी से भरे बाउल के पास काटने से गैस पानी में घुल जाती है और आंखों तक कम पहुंचती है. 

इसे भी पढ़ें- फेफड़े के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? Lung Cancer Symptoms जानिए यहां

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ