Foods To Avoid In Kidney Damage: किडनी की दिक्कतें होने पर किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पाती है और टॉक्सिंस को फिल्टर करने में असमर्थ होती है. इससे एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना बढ़ने लगती है. वहीं, किडनी खराब होने पर अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. अगर खानपान अच्छा ना हो तो किडनी को और ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में यूरोलॉजिस्ट डॉ. मोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वो खाने की वो कौन सी चीजें हैं डिन्हें किडनी की बीमारी में (Kidney Disease) या किडनी खराब हो तो नहीं खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – सिर्फ मीठा छोड़ने से कंट्रोल नहीं होगी शुगर, डॉक्टर ने बताया डायबिटीज रिवर्स करने के लिए क्या करना होगा
किडनी खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
- केला क्योंकि इसमें पौटेशियम ज्यादा होता है.
- नारियल पानी में भी पौटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है.
- आलू में पौटेशियम ज्यादा होता है और पके हुए आलू में कच्चे आलू से भी ज्यादा पौटेशियम होता है.
- टमाटर खाने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इसे ज्यादा खाया जाए तो शरीर में पौटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है.
- पालक में भी पौटेशियम ज्यादा होता है .
- पनीर खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन और फॉस्फोरस ज्यादा होता है.
- दूध और दही में फॉस्फोरस ज्यादा होता है.
- आचार खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नमक ज्यादा मात्रा में पाया जाता है.
- पापड़ में भी नमक की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए इसीलिए इसे नहीं खाना चाहिए.
- पैकेटे वाले चिप्स, नमकीन और इंस्टेंट नूडल्स नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनमें नमक ज्यादा होता है
डॉक्टर ने बताया कि सोडियम से भरपूर फूड्स फ्लुइड रिटेंशन का कारण बनते हैं जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और किडनी को ज्यादा डैमेज होता है. पौटेशियम से भरपूर चीजें हार्ट रिदम दिक्कतों को बढ़ा सकती हैं. वहीं, प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने पर किडनी का वर्कलोड बढ़ जाता है. इसीलए किडनी के मरीज (Kidney Patient) को इन फूड्स को खाने से परहेज करने के लिए कहा जाता है.
किडनी खराब होने के क्या लक्षण होते हैं
पेशाब में बदलाव – किडनी खराब होने लगती है तो पेशाब में इसके लक्षण नजर आते हैं. बार-बार पेशाब आने लगता है, खासकर रात के समय व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है.
सूजन नजर आती है – किडनी अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाती है तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर सूजन नजर आने लगती है. खासकर पैरों में और आंखों के पास सूजन नजर आती है.
कमजोरी होना – किडनी की बीमारियों में शरीर में अक्सर ही कमजोरी महसूस होती है. व्यक्ति को बिना कुछ किए ही थकान होने लगती है.
दर्द रहता है – जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है तो इस वजह से कमर में दर्द रहने लगता है और पसलियों या हिप्स में दर्द हो सकता है.
स्किन की दिक्कतें – त्वचा पर रूखापन होना या खुजली होना किडनी की दिक्कतों का संकेत हो सकता है.
मटैलिक टेस्ट आना – मुंह में कसैला टेस्ट आना या अक्सर ही उल्टी और जी मितलाना महसूस होना किडनी की दिक्कतों की वजह से हो सकता है.
यह भी पढ़ें – क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines