नई दिल्ली: कर्नाटक में प्रवीण हत्याकांड के बाद माहौल में गर्माहट है। आज एक और युवक की हत्या हुई है। पिछले 8 दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इस बीच कर्नाटक में योगी मॉडल को लेकर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में योगी मॉडल लाने की बात कही थी, जिसपर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पलटवार किया है।
एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि ऐसा होता है, तो भाजपा को प्रदेश से उखाड़ कर बाहर फेंक दिया जाएगा। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेतारू की हत्या हो गई थी। कुमारस्वामी ने भाजपा को राज्य के लिए आपदा बताया है।
उन्होंने कहा कि अगर एक हजार मोदी भी कर्नाटक आ जाएंगे, तो उनका मॉडल काम नहीं करने वाला।’ उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी बुलडोजर की खबरों का भी जिक्र किया और सरकार को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा, ‘अगर वे उस कल्चर को कर्नाटक में लेकर आएंगे, तो भाजपा को राज्य से उखाड़कर बाहर फेंक दिया जाएगा।
इसके पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि अगर राज्य की स्थिति की मांग हुई तो उत्तर प्रदेश में चल रही सरकार के ”योगी मॉडल” को राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए अपनाया जा सकता है। बोम्मई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा किया।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक सदस्य की हत्या के बाद भाजपा और संघ परिवार के कुछ घटकों द्वारा कर्नाटक में सरकार का ‘योगी मॉडल’ लागू करने की मांग की जा रही है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
50 mins agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
6 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines