'गिल को नहीं कप्तानी का कोई आईडिया...' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के विवादित बोल, रुतुराज को भी दे दी ये सलाह

Amit Mishra’s statement regarding Gill’s captaincy: रोहित शर्मा के टी 20 क्रिकेट से रिटायर होने के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान की खोज शुरू हो गई है। कई फैंस का मानना है कि गिल फ्यूचर में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

arvind (82)
विज्ञापन

Amit Mishra’s statement regarding Gill’s captaincy: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज को 4-1 अपने नाम की है। फैंस उन्हें फ्यूचर का कप्तान मानकर चल रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने गिल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गिल को कप्तानी की समझ नहीं हैं।

गिल को लेकर उठा दिए सवाल

विज्ञापन

गिल को कप्तानी दिए जाने के सवाल पर एक पॉडकास्ट शो के दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, ‘मैं गिल को कप्तान नहीं बनाऊंगा। मैं आईपीएल के दौरान उसे देखा था। उसे कप्तानी की समझ नहीं है। उसके पास इसको लेकर कोई भी आईडिया नहीं हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो टीम इंडिया का हिस्सा है या नहीं, मैं उन्हें कप्तान नहीं बनाता।’

 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल में उन्होंने लगातार अच्छा किया है। वो टीम इंडिया के लिए भी अच्छा कर रहे हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें इसी वजह से टीम की कमान दी थी, ताकि वो कप्तानी का अनुभव हासिल कर सके। आईपीएल के दौरान ऐसा कुछ देखा नहीं गया था।’

ये खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान

विज्ञापन

रोहित शर्मा के जाने के बाद टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट में कोई भी नियमित कप्तान नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया के नेक्स्ट कैप्टन को लेकर उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ एक अच्छे कप्तान बन सकते हैं। हालांकि रुतुराज गायकवाड़ को एक अच्छा पीआर रहने की जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ