कैलिफोर्निया: स्टैंडअप कॉमेडियन टेडी रे की स्थानीय समयनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार वह कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज में एक प्राइवेट हाउस में मृत पाए गए। वह 32 वर्ष के थे। उन्होंने वाइल्ड ‘एन आउट, हाउ टू बी ब्रोक, पॉज़ विद सैम जे और एमटीवी कॉमेडी क्लिप शो मेसीनेस आदि में काम किया था।
टेडी की मौत पर कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। लोगों व साथी कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि थी। जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन, अभिनेता और लेखक टेडी का असली नाम थिअडोर ब्राउन था। खबरों के मुताबिक रिवरसाइड काउंटी शेरिफ को उनके कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज के प्राइवेट हाउस में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। शव को सुरक्षित रखव दिया गया है।
जानें कौन थे टेडी रे
टेडी ने आइस स्केटर एडम रिपन अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग और रियलिटी स्टार निकोल स्नूकी पोलिज़ी के साथ मंच साझा किया था। रे कई अन्य स्क्रिप्टेड और रियलिटी टीवी शो में भी रहे थे। विशेष रूप से एचबीओ मैक्स श्रृंखला पॉज विद सैम जे में वह अतिथि कलाकार के रूप में नजर आए थे। उन्होंने कॉमेडी सेंट्रल एनिमेटेड कॉमेडी हाउ टू बी ब्रोक में टेडी को अपनी आवाज दी थी।
कई सीरीज में काम किया
फिएंट डिजिटल की इम्प्रोव कॉमेडी कोर्ट रूम सीरीज कैंसिल कोर्ट के पिछले साल के एक एपिसोड में भी रे ने एक उपस्थिति दी थी। इस युवा कॉमेडियन ने वाइल्ड ‘एन आउट, कॉमेडी सेंट्रल के कोलोसल क्लस्टरफेस्ट, और एचबीओ के ऑल डेफ कॉमेडी पर स्टैंड-अप किया था। रे ने पूरे देश में अपनी प्रस्तुति दी थी। उनकी सबसे हालिया क्लब उपस्थिति जून और जुलाई में वाशिंगटन, डीसी में कॉमेडी लॉफ्ट और लॉस एंजिल्स में हाहा कॉमेडी क्लब में थी।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoकिन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
8 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
11 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
13 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
16 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines