स्टॉकहोम: स्वीडन के तट पर सोमवार को एक कार फैरी में आग लग गई। आग फैरी के डेक पर लगी है। बताया जा रहा है कि फेरी में कुल करीब 300 लोग हैं। हालांकि आग लगने से किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद तीन हेलीकॉप्टर और सात जहाज बचाव कार्य में जुटे हैं। लोगों को फैरी से एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है।
अभी पढ़ें – World: बगदाद में हिंसक झड़प, दो दिन में 30 की मौत और 400 घायल
जानकारी के मुताबिक अचानक फैरी के डेक में आग लग गई थी। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्वीडिश मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता जोनास फ्रेंजन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि “कार डेक पर आग लग गई है।” उन्होंने कहा कि तीन हेलीकॉप्टर और सात जहाजों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और बचाव कार्य जारी है।
बचाव कार्य में जुटे लोगों के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जिस जहाज में आग लगी उसका कितना नुकसान हुआ इस बात का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग को ओर फैलने से रोका जाए इसके लिए मशक्कत की जा रही है। मौके पर दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत बड़ी संख्या में बचाव दल मौजूद है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
42 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines