लंदन: लंदन ब्रिज स्टेशन पर बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां से आवाजाही करने वाली ट्रेनें बाधित हैं। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के बाद आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में धुंआ फैल गया। लोगों को अपने खिड़की-दरवाजे बंद रखने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

लंदन फायर ब्रिगेड के मुताबिक यूके, साउथवार्क में यूनियन स्ट्रीट पर रेलवे ब्रिज के नीचे टैक के पास आग लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से थेम्स नदी दक्षिण में है। यह बड़ा स्टेशन है। यहां से आवाजाही करने वाली कई ट्रेन सेवा बाधित है। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को अन्य रूट पर डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आग लगने के बाद आसपास से कुल 30 कॉल धुंआ व उससे होने वाली परेशानी की मिली हैं। फायर विभाग आसपास क्षेत्र को खाली करवा रहा है और हालतों पर निगरानी कर रहा है। रेल ऑपरेटर ने कहा कि रेलवे के नीचे एक मेहराब में आग लग गई। लंदन फायर ब्रिगेड कई पंपों के साथ साइट पर है और हमने रेलवे को तब तक बंद कर दिया है। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। स्टेशन कमांडर वेन जॉनसन ने कहा कि आग से भारी धुआं पैदा हो रहा है और स्थानीय क्षेत्र में रहने या काम करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ