हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'सब कुछ भगवा हो गया है...' सीएम ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी के बहाने किस पर साधा निशाना?

Mamata targets BJP on Team India Orange jersey: ममता बनर्जी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब उन्होंने विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की जर्सी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Mamata targets BJP on Team India Orange jersey

Mamata targets BJP on Team India Orange jersey: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। इस बार उन्होंने निशाना साधने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ भगवा हो गया है।

कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अब सब कुछ भगवा हो गया है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है वे जरूर विश्व चैंपियन बनेंगे। लेकिन जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी पोशाक भगवा हो गई है। वे पहले नीले रंग के कपड़े पहनते थे। ममता यही नहीं रूकी उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। एक बार मैंने सुना था कि मायवती ने मूर्ति बनवाई है लेकिन लगता है अब सब कुछ सामान्य हो गया है। अब हर चीज का नाम नमो के नाम पर रखा जा रहा है।

चौथी बार फाइनल में पहुंची इंडिया

आपकों बता दें कि टीम की जर्सी नीले रंग की है जबकि अभ्यास सत्र के दौरान टीम नारंगी रंग की किट पहनती है। किके्रट विश्व कप में भारत का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम ने अब तक विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है। फिलहाल टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। यहां उसका पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। जहां भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को परास्त कर फाइनल का टिकट कटवाया है।

विज्ञापन

(Ultram)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola