हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Partha Chatterjee: बंगाल के पूर्व मंत्री पर महिला ने फेंकी चप्पल, कहा- ऐसे नेता गरीबों को लूट रहे हैं

विज्ञापन

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला ने चप्पल से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ईडी की टीम पार्थ चटर्जी को ईसीआई अस्पताल से अपने ऑफिस ले जा रही थी। इसी दौरान एक महिला ने पार्थ चटर्जी पर चप्पल फेंक दिया, हालांकि चप्पल पार्थ चटर्जी को नहीं लगा. इसके बाद महिला ने कहा कि मैं उस पर (पार्थ चटर्जी) अपना जूता फेंकने आई थी। उसने गरीब लोगों से पैसे लिए हैं। मुझे खुशी होती अगर चप्पल उसके सिर पर लगा होता।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल चेकअप के लिए जोका के अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान महिला ईएसआई अस्पताल के बाहर खड़ी थी। महिला ने चप्पल फेंकने के बाद कहा कि ऐसे नेता जनता के पैसे का गबन कर रहे हैं, इसलिए मैंने चप्पल फेंका।

महिला ने आगे कहा, “मैं यहां दवा खरीदने आई थी… उसने (पार्थ चटर्जी) गरीबों को फ्लैट और एसी कार खरीदने के लिए लूटा था. उसे बांधकर सड़कों पर घसीटा जाना चाहिए. मैं अपने चप्पल के बिना घर जाऊंगी.”

बरामद रुपये मेरे नहीं, मेरे गैरमौजूदगी में रखे गए कैश: अर्पिता

इससे पहले फ्लैट्स से बरामद हुए पैसे के बारे में बात करते हुए अर्पिता ने कहा, ‘पैसा मेरा नहीं है, यह मेरी गैरमौजूदगी में वहां रखा गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में अर्पिता के दो फ्लैट से 50 करोड़ रुपए कैश और करोड़ों रुपये की ज्वैलरी बरामद की है।

पश्चिम बंगाल में कथित एसएससी भर्ती घोटाला मामले में पार्थ और अर्पिता दोनों को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। अर्पिता के फ्लैटों से लगभग 50 करोड़ रुपये की बरामदगी के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ चटर्जी को निलंबित कर दिया और उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें बंगाल मंत्रालय से हटा दिया।

चटर्जी पर आरोप है कि वे ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों, नौवीं-बारहवीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों के कथित भर्ती घोटाले में शामिल हैं। इस बीच, जांच एजेंसी शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में चार जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता से पूछताछ के दौरान दस्तावेज और फ्लैट के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ईडी फोर्ट ओएसिस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट पर छापेमारी कर रही है।

पहले फ्लैट से 21.90 करोड़ और दूसरे से 28.90 करोड़ बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 22 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापा मारा था और 21.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। जांच एजेंसी ने 56 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 76 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया था। कुछ दिनों बाद, ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दूसरे अपार्टमेंट से 28.90 करोड़ रुपये नकद, 5 किलो से अधिक सोना और कई दस्तावेज बरामद किए।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें