नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के छापे के अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एक्साइज स्कीम सबसे अच्छी स्कीम है। देश में यह एक उदाहरण बन सकती है। हम इस पॉलिसी को ईमानदारी से लागू कर रहे थे। लेकिन एलजी ने दखल दी और इसे बदल दिया।
सिसोदिया ने कहा कि नए एक्सरसाइज पॉलिसी से दिल्ली को 10 हजार करोड़ का फायदा हो रहा होता। कल मनोज तिवारी कह रहे थे 10 हजार करोड़ का घोटाला है। फिर उनको पार्टी के नेता कहते हैं कि 11सौ हजार करोड़ का घोटाला है। एलजी साहब को रिपोर्ट में कुछ और है। और सीबीआई द्वारा लाए गए पेपर में कुछ नही मेंशन था।
उन्होंने कहा कि मोदी जी 24 घंटे यह सोचते रहते हैं कि जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है। पैसे, ईडी और सीबीआई के दाम पर वहां सरकार कैसे गिराई जाए। सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन हम डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कल फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल को कवर किया था। यह भारत के लिए गर्व की बात है।
बता दें कि सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 7 राज्यों की 21 जगहों पर रेड मारी थी। छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह 7 बजे मनीष सिसोदिया के घर पहुंची। CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही FIR दर्ज कर ली थी।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
42 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
5 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
6 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
8 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines