नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वहां वे संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रोचक किस्सा साझा किया। पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी को लेकर पीएम मोदी ने उन्हें आधी रात फोन लगा दिया था।
अभी पढ़ें – Durga Puja 2022: वेटिकन सिटी के थीम वाले पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा, देखें वायरल फोटोज
पीएम मोदी ने रात में किया था कॉल
जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद है कि पिछले साल आधी रात को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हमारे कॉन्सुलेट के पास हमला हुआ था। हम अधिकारियों के संपर्क में थे और स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। आधी रात हो गई थी। पीएम मोदी ने मुझे फोन किया। उनका पहला सवाल था, जागे हो? मैंने उन्हें कहा हां सर। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा हैं वहां? तो इसपर मैंने उन्हें बताया कि मदद रास्ते में है। उन्होंने मुझसे कहा जब यह सब हो जाए तो मुझे कॉल करना।
बदल रहा है भारत: जयशंकर
जयशंकर ने आगे कहा कि मोदी जी से मिलने से पहले मैं उन्हें पसंद करता था। जैसा की लोग शिकायत करते हैं कि मैं कुछ स्तर पर लोगों को काम में व्यस्त रखता हूं। मैं परेशान करने वाला हो सकता हूं, लेकिन जिस स्तर की तैयारी उन्होंने की थी वह तारीफ के काबिल है।
अभी पढ़ें – Bihar Raid: NHAI के ऑफिस में CBI की छापेमारी, घूस लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, 60 लाख रुपये बरामद
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद बदलाव का परिणाम हैं। सच ये है कि उनके जैसा कोई भारत का प्रधानमंत्री बना है। ये खुद में इस बात की तस्दीक करता है कि भारत अब कितना बदल गया है। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
3 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
19 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
23 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines