हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sawan Somvar 2024: इस तारीख को है सावन का पहला सोमवार; जानें हर सोमवार की तिथि, महत्व और पूजा विधि

Sawan Somvar 2024: साल 2024 में भगवान शिव का प्रिय महीना सावन कुल 29 दिनों का है। आइए जानते हैं, इस पवित्र माह का पहला सोमवार व्रत कब है और कुल कितने सोमवार पड़ रहे हैं। साथ ही जानें, सावन के सोमवार का महत्व और पूजा विधि।

विज्ञापन

Sawan Somvar 2024: हिन्दू धर्म में सावन को भगवान शिव का महीना माना गया है। इस माह का हर पल और हर दिन महादेव शंकर को समर्पित है। साल 2024 के सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही हैं। इस साल सावन 29 दिन का है, जिसका समापन 19 अगस्त, 2024 को होगा। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, सावन में इस बार कितने सोमवार के व्रत हैं, सावन सोमवार का महत्व और पूजा विधि क्या है?

सावन सोमवार का महत्व

हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन देवाधिदेव भोलेनाथ को समर्पित है। वहीं सावन का महीने भगवान शिव का प्रिय महीना है। इससे सावन के सोमवार की शुभता दोगुनी हो जाती है और हर सोमवार एक पुण्यदायी व्रत बन जाता है। इसलिए सावन का सोमवार बहुत खास माना गया है। मान्यता है कि सावन सोमवार को शंकरजी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी प्रकार के ग्रह दोष कट जाते हैं। शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन-धान्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आयु और स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती है। संतान सुख प्राप्त होता है। जीवन में शुचिता और शुभता बढ़ती है। व्यक्ति शुभ कर्म में लिप्त होता है। अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं के दुर्योग कट जाते हैं।

सावन 2024 का पहला सोमवार

भगवान शिव के परम भक्तों के लिए प्रसन्नता की बात है कि इस सावन उन्हें भगवान आशुतोष की पूजा और साधना करने का अवसर 5 बार मिलेगा, क्योंकि इस बार कुल 5 सोमवार व्रत हैं। साथ ही, यह भी खुशी की बात है इस साल सावन की शुरुआत और अंत भी पुण्यदायक सोमवार से हो रहा है। यह अपने आप में एक विशेष शुभ संयोग है। इस प्रकार सावन का पहला सोमवार व्रत जहां 22 जुलाई को रखा जाएगा, वहीं अंतिम सोमवारी 19 अगस्त को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

सावन 2024 की सोमवार की तिथियां

सावन के सोमवार
क्र.सं. सोमवार अंग्रेजी तारीख
1 पहला सोमवार 22 जुलाई, 2024
2 दूसरा सोमवार 29 जुलाई, 2024
3 तीसरा सोमवार 5 अगस्त, 2024
4 चौथा सोमवार 12 अगस्त, 2024
5 पांचवां सोमवार 19 अगस्त, 2024

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर नित्यकर्म से निपट कर स्नान कर लें।
  • फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। वस्त्र सफेद या केसरिया रंग के हों, तो उत्तम है।
  • इसके बाद पास के किसी शिव मंदिर या देवालय में भगवान शिव का दर्शन करें।
  • इसके बाद भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग का गंगाजल, दूध या स्वच्छ शीतल जल से अभिषेक करें।
  • फिर शिवलिंग पर कनेर फूल, बेलपत्र, धतूरा और भांग की पत्तियां अर्पित करें।
  • इसके बाद शिवलिंग पर चंदन का त्रिपुंड बनाएं।
  • फिर बाद शहद, 5 प्रकार फल और मिष्टान्न का का भोग लगाएं।
  • इसके बाद भगवान शिव को धूप, अगरबत्ती आदि से सुगंधि प्रदान करें।
  • श्रावण सोमवार व्रत की कथा सुनें। शिव चालीसा का पाठ करें और शिव मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद भगवान शिव की आरती करें। इसके बाद साष्टांग भगवान शिव को साष्टांग प्रणाम करें।
  • पूजा पूरी होने के बाद परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधियों, इष्ट-मित्रों को प्रसाद दें।

बता दें, भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग की स्थापना घर के भीतर नहीं की जाती है। आप चाहें तो घर पर भगवान शिव की फोटो या मूर्ति के सामने उनकी सामान्य पूजा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola