Kal Ka Muasam 14 March: देश में मौसम अब अपना मिजाज बदल चुका है. सर्दियां तय समय से पहले ही अलविदा कह चुकी हैं और भीषण गर्मी ने भी देश में दस्तक दे दी है. देश के कई राज्यों में हालात ऐसे हैं कि जितनी गर्मी अप्रैल के शुरुआती महीनों में होती है, उतनी ही गर्मी मार्च के ही शुरुआती दिनों में पड़ने लगी है.
वहीं, कूलर, पंखा तो छोड़िए लोगों ने अभी से ही एसी का प्रयोग भी शुरू कर दिया है. जैसे जैसे मार्च का महीना बीत रहा है वैसे वैसे बच्चों के स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हो रही हैं. ऐसे में कई परिवार कहीं बाहर जाने का भी प्लान बना रहे हैं. ऐसे में लोगों को घूमने का प्लान बनाने से पहले मौसम की जानकारी भी ले लेनी चाहिए.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में मौसम गर्मी भरा ही रहने वाला है. हालात ऐसे हैं कि लोगों ने अभी से कूलर, पंखे और एसी का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है. IMD के अनुसार, 15 मार्च को मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश होने के आसार हैं,जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. वहीं, कल यानी 14 मार्च शनिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियल रहने वाला है. इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
यूपी में कैसा रहेगा कल मौसम?
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. IMD के अनुसार, इस दौरान हवाएं चलेंगी. इसके अलावा 15 और 16 मार्च के बीच यूपी में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. वहीं, लखनऊ में शनिवार 14 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
कहां कितना रहेगा तापमान?
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
विशेष रूप से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का संयुक्त प्रभाव बताया जा रहा है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान होने वाली हल्की बारिश और तेज हवा से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है.
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. लोगों को उमस भरी गर्मी से फिलहास कोई राहत नहीं मिलेगी. राजस्थान में भी लोगों ने अभी से ही कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. राजस्थान में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश, गरज और बिलजी कड़कने के आसार हैं. इसके अलावा 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
पंजाब और हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. आने वाले कुछ दिनों में यानी 15 से 19 मार्च तक सुहाना रह सकता है. इन दिनों गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
20 mins agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
22 mins agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 hr agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
2 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
4 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
5 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
7 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
18 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines