Vishnu Deo Sai Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय(Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। चुनाव रिजल्ट के 7 दिन बाद यह फैसला आया है। जानकारी देते हुए बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम का आधिकारिक एलान किया जा चुका है। सीएम बनने के बाद विष्णु देव साय भाजपा दफ्तर से 4:30 बजे राजभवन पहुंच चुके हैं, जहां पर उन्होंने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की है।
मुख्यमंत्री का पहला बयान
छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनते ही विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया है। विष्णु देव साय(Vishnu Deo Sai) ने सीएम बनने के बाद कहा कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे होंगे ।
आदिवासी चेहरा हैं विष्णु देव साय
बता दें कि राज्य में इस बात की चर्चा चल रही थी कि यदि भाजपा अपने मुख्यमंत्री के रूप में एक आदिवासी चेहरा चुनती है तो समुदाय में भाजपा का पॉजिटिव संदेश जाएगा। 59 वर्षीय विष्णु देव साय, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। वह 2018 और 2022 के बीच चार साल के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने उत्तर छत्तीसगढ़ में कुंकुरी से चुनाव जीता था।
नए मुख्यमंत्री के एलान के बाद रमन सिंह का बयान
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के एलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर X पर दी बधाई है। रमन सिंह ने लिखा – कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता @vishnudsai जी को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं।
आगे उन्होंने लिखा – मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे तथा भाजपा के डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ्तार से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
वहीं भूपेश बघेल ने ट्वीट कर X पर लिखा – कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
बघेल ने आगे पोस्ट में लिखा, नए छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines