VIDEO: फ्रांस के पाइन जंगलों में ‘राक्षस आग’, 10 हजार लोगों ने पलायन किया

फ्रांस: फ्रांस से बड़ी खबर आ रही है। यहां पाइन के कई किलोमीटर के दायरे में फैले जंगलों में आग लग गई है। आग करीब सात हेक्टेयर से बड़े एरिया के जंगलों में फैली है यह इतनी भयावक है कि अधिकारियों ने इसे ‘राक्षस आग’ नाम दिया है। वायरल वीडियो में फायर फाइटर पानी के […]

---विज्ञापन---

फ्रांस: फ्रांस से बड़ी खबर आ रही है। यहां पाइन के कई किलोमीटर के दायरे में फैले जंगलों में आग लग गई है। आग करीब सात हेक्टेयर से बड़े एरिया के जंगलों में फैली है यह इतनी भयावक है कि अधिकारियों ने इसे ‘राक्षस आग’ नाम दिया है। वायरल वीडियो में फायर फाइटर पानी के पाइप, कैमिकल स्प्रे समेत अन्य बचाव कार्य करते नजर आ रहें हैं।  समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के होस्टेंस में जंगलों में आग लग गई है। यह करीब 6800 हेक्टेयर में फैल चुकी है। आग लगने से आसपास कई किलोमीटर के दायरे में धुएं हो गया है। फिलहाल रात कार्य चल रहा है।

 

10 हजार लोगों ने पलायन किया

बचाव दल के अधिकारियों ने कहा कि एक हजार से अधिक फायर फाइटर दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में इस जंगल की आग से जूझ रहे हैं। अभी तक यह 6 हजार हेक्टेयर जंगल को नष्ट कर चुकी है। बोर्डो शहर के पास भीषण आग ने कई घरों को तबाह कर दिया है। अभी तक आग के चलते करीब  10 हजार लोग पलायन कर चुके हैं।

आग बुझाने में यह बाधा

बचाव दल की मानें तो यह एक राक्षस आग है। फायर फाइटर प्रतिनिधि ग्रेगरी एलियोन ने मीडिया में कहा कि तेज हवाएं और उच्च तापमान आग बुझाने के काम में बाधा डाल रहे हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने घोषणा की कि ऑस्ट्रिया, जर्मनी, ग्रीस, पोलैंड और रोमानिया आग से लड़ने में फ्रांस की सहायता के लिए आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि इस गर्मी में फ्रांस और कई अन्य यूरोपीय देशों ने पूरे महाद्वीप में रिकॉर्ड तापमान और सूखे के कारण घातक जंगल की आग की लहर देखी है।

 

First published on: Aug 11, 2022 06:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें