K. Viswanth: टाॅलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और एक्टर के. विश्वनाथ का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के कारण वे कई दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। विश्वनाथ को 2017 में दादा साहब फाल्के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था।
19 फरवरी 1930 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे के. विश्वनाथ को उनकी फिल्मों के लिए 6 नेशनल फिल्म अवार्ड और 10 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। देर रात उनका शरीर जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया।
और पढ़िए – विदेशी मेहमानों के लिए दुल्हन की तरह सजा जोधपुर, G-20 शेरपाओं की बैठक शुरू
43 फिल्मों में किया अभिनय
के. विश्वनाथ को फिल्म जगत में कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से सांइस में स्नातक किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सांउड आर्टिस्ट के रूप में की थी। के. विश्वनाथ ने अपने जीवन में 55 फिल्मों को डायरेक्ट किया था।
उन्हें 1965 में बनी फिल्म आत्मा गोवरवम के लिए स्टेट नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। विश्वनाथ ने अपनी आखिरी फिल्म सुभाप्रदम को डायरेक्ट किया था। उन्होंने अपने करियर की 43 फिल्मों में एक्टर के रूप में काम किया था।
बाॅलीवुड हस्तियों ने दी श्रंद्धाजलि
के. विश्वनाथ के निधन पर कई बाॅलीवुड हस्तियों ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी। जाने माने फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि के. विश्वनाथ जी आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, ईश्वर के समय आपके साथ सेट पर होना मंदिर में होने जैसा था। इसके अलावा जाने माने संगीतकार एआर रहमान ने भी अपना शोक व्यक्त किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
32 mins agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
1 hr agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
5 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
5 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
6 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines