News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसका दिन शुभ और सफल हो लेकिन यह तभी संभव है जब दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो। कहते हैं अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। पहले के समय में बुजुर्ग अक्सर यह बताया करते थे कि सुबह उठकर कुछ विशेष चीजों को नहीं देखना चाहिए लेकिन आज भी बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते।
आपको बता दें की वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो आपकी किस्मत संवार सकते हैं लेकिन अगर अनदेखी की जाए तो ये उपाय आपका भारी नुकसान भी कर सकते हैं। सुबह उठते ही की गई कुछ सामान्य-सी गलतियां आपके पूरे दिन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं साथ ही आपकी आर्थिक और मानसिक समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी या किसी अन्य की परछाई नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से मन में भय उत्पन्न होता है और निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखते हैं, लेकिन ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। सुबह-सुबह आईना देखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है जो दुर्भाग्य और दरिद्रता को आमंत्रित कर सकता है।
View this post on Instagram
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना बड़ा दोष माना गया है। इससे न सिर्फ दिन खराब हो सकता है बल्कि यह आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डाल सकता है। इसलिए रात को सोने से पहले बर्तनों को साफ करके ही सोना चाहिए।
सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना भी अशुभ माना गया है। बंद घड़ी समय में रुकावट का संकेत देती है और यह आपके दिन में अड़चनें और बाधाएं ला सकती है। इसलिए बंद घड़ियों को या तो ठीक करवाएं या हटा दें।
ये भी पढ़ें-अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से खुलेंगे भाग्य के दरवाजे! जानें क्या कहता है शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्रपर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।