---विज्ञापन---

Varanasi News: संदिग्ध हालत में एक परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में पड़ी मिली लाशें

पीयूष आचार्य, वाराणसी: काशी स्टेशन रेलवे कालोनी में संदिग्ध हालत में एक परिवार में तीन लोगों की मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तीनों की लाश उनके घर के एक कमरे में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चे की लाश मिली है।  ---विज्ञापन--- यह घटना वाराणसी के आदमपुर […]

---विज्ञापन---

पीयूष आचार्य, वाराणसी: काशी स्टेशन रेलवे कालोनी में संदिग्ध हालत में एक परिवार में तीन लोगों की मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तीनों की लाश उनके घर के एक कमरे में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चे की लाश मिली है।

 

---विज्ञापन---

यह घटना वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र की है। जब बड़ी देर तक राजीव रंजन पटेल ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह पुलिस अंदर दाखिल हुई। घर में राजीव उनकी पत्नी अनुपमा  और ढाई वर्षीय बेटे की लाश पड़ी थी। तीनों के मुंह से छाग निकल रहे थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। राजीव रेलवे में काम करते थे।

 

---विज्ञापन---

इसके अलावा घर में कोयले की अंगीठी भी मिली है। जिसकी राख से यह भी अनुमान लगाया गया जा रहा है कि मौत की वजह कार्बन मोनोऑक्साइड भी हो सकती है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

First published on: Jan 01, 2023 06:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola