Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) के सनसनीखेज अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में चल रही जांच के बीच एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के वनंतरा रिजॉर्ट (Vanantara resort) के काम करने वाली एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि रिजॉर्ट वेश्यावृत्ति और नशे का अड्डा था। समाचार एजेंसी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली रिजॉर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने इस बात का खुलासा किया है।
दो माह पहले ही भागकर अपने घर लौटे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के इस रिजॉर्ट में काम करने वाले एक विवाहित जोड़े ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने रिजॉर्ट के अंदर वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं के दुरुपयोग उन्होंने खुद देखा है। पुलिस को दिए उनके बयान के संबंध में उनकी बातचीत के कुछ क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। दंपति ने कहा कि दो महीने पहले किसी तरह रिजॉर्ट से भागने में सफल रहे और अब उत्तर प्रदेश स्थित अपने जिले में रहते हैं।
खास मेहमानों के लिए आती थी युवतियां
समाचार एजेंसियों और मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलकित अक्सर कुछ विशेष मेहमानों को रिजॉर्ट में लाता था। उनके लिए अज्ञात महिलाएं-युवतियां आती थीं। वे मेहमान इन महिलाओं-युवतियों के साथ कमरों में रहते थे। कहा गया है कि उन्हें भांग, मारिजुआना और स्मैक जैसी कुछ मादक चीजों के साथ महंगी शराब भी परोसी जाती थी।
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: गली में खड़ा था पांच साल का बच्चा, सिर पर भरभराकर गिरी छत, अस्पताल में दम तोड़ा
अंकिता की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
बता दें कि सोमवार को एम्स ऋषिकेश ने अंकिते के शव की अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जारी की। इसमें अंकिता की मौत का कारण डूबने से दम घुटने आया है। उसके शरीर पर 4-5 एंटीमॉर्टम चोट के निशान बताए गए हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने के कारण मौत का कारण बताया गया था। इस रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
रिजॉर्ट के कर्मचारियों से हो रही है पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को बनी एसआईटी की प्रभारी डीआईजी पीआर देवी ने बताया कि हम सभी सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं। अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मिल गई है। हम रिजॉर्ट में काम करने वाली महिलाओं के बयान दर्ज करेंगे। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई 2 कारें भी बरामद कर दी है। हम आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट में पुलिस रिमांड का आवेजन करेंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines