Ankita Murder Case: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित एनआईटी घाट पर रविवार देर शाम अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। किसी भी हाल में अंकिता के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे।
परिवार और लोगों में है भारी आक्रोश
रविवार को अंकिता के परिवार वालों के भारी विरोध और पूरे उत्तराखंड में फैल आक्रोश के बीच पहाड़ों की बेटी अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। अंकिता के अंतिम संस्कार की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग श्रीनगर के एनआईटी घाट पर पहुंच गए। देर शाम अंकिता की चिता को मुखाग्नि दी गई। बता दें कि पहले अंकिता के पिता और भाई ने कहा था कि जब तक अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक अंकिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद सीएम धामी ने फोन पर अंकिता के पिता से बात की। उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने भी मामले में कठोर कार्रवाई के पक्ष में अपना बयान जारी किया है।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के पिता बोले– सरकार ने रिसॉर्ट तोड़ दिया, वहां तो सबूत थे
किसी भी सूरत में नहीं ऐसी घटना स्वीकार नहींः CM धामी
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी कार्रवाई तय समय से हो रही हैं। SIT गठित हो गई है। उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है। इसमें हर बिंदुओं पर जांच होगी। राज्य में इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हमने दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है। सीएम धामी के अलावा DIG गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल ने भी कहा है कि आरोपियों के खिलाफ अधिक से अधिक साक्ष्य संकलित कर जल्द से जल्द आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। मामले की जांच के लिए SIT भी गठित कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि मामले में किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं छुटे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
18 mins agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
27 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
1 hr agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 hr agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines