Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के कई प्रमुख रास्तों को जाम कर दिया है। वहीं अंकिता के पिता (Ankita’s Father) ने आरोप लगाया है कि रिसॉर्ट में सारे सबूत थे, लेकिन सरकार ने अचानक ही रिसॉर्ट को तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में जानबूझकर सबूतों को नष्ट किया गया है।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित ने अंकिता के दोस्त को किया था गुमराह, सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग
फाइनल रिपोर्ट आने पर ही होगा अंतिम संस्कार
वहीं रविवार दोपहर के बाद फिर से अंकिता के पिता ने कहा है कि जब तक अंकिता के शव की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का उनके पास फोन आया था। सीएम ने कहा है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। वह मामले की जांच कर रही है। आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
पोस्टमार्टम हाउस पर बढ़ने लगी भीड़
वहीं उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल स्थित श्रीनगर में मुर्दाघर (पोस्टमार्टम हाउस) के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि यहां अंकिता भंडारी के पिता उसके शव को लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान भारी संख्या में उत्तराखंड पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
52 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines