---विज्ञापन---

Ballia News: लखीमपुर खीरी के बाद अब बलिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म

Ballia News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बलिया (Ballia) से एक और दलित (Dalit) किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां पुलिस ने एक आरोपी को दुष्कर्म के मामले […]

---विज्ञापन---

Ballia News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बलिया (Ballia) से एक और दलित (Dalit) किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां पुलिस ने एक आरोपी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस समेत जिले में भी हड़कंप मच गया।

भाई ने दर्ज कराया था आरोपी पर मुकदमा

बलिया पुलिस ने बताया कि यहां एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। बलिया के एक क्षेत्राधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि किशोरी और 22 वर्षीय आरोपी बैरिया थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान तुफानी यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 11 सितंबर को किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुट गई थी। कई स्थानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

---विज्ञापन---

पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा

जिले के एक सीओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी के भाई ने संबंधित थाना को मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पूर्व में मौके से फरार था, लेकिन पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी तूफानी यादव को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

जानें क्या है लखीमपुर खीरी कांड 

लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके हुए मिले थे। दोनों दलित परिवार से थीं। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गया है, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।

First published on: Sep 15, 2022 07:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola