US President Joe Biden: Covid 19 की रिपोर्ट आई नेगेटिव, सार्वजनिक कामकाज में वापसी
Edited By Amit Kasana

जो बाइडन
Edited By Amit Kasana

जो बाइडन
अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 संक्रमण रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वह अब सार्वजनिक कामकाज में वापसी करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक हफ्ते पहले वह एंटीजन टेस्टिंग के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
US President Joe Biden tested negative for COVID-19 and will safely return to public engagement: The White House https://t.co/4EEttNbcRD pic.twitter.com/6Ch1GykGEq
— ANI (@ANI) August 7, 2022
राष्ट्रपति के चिकित्सक केविन ओकॉनर के अनुसार, 79 वर्षीय जो बाइडन की कोविड-19 एंटीजन टेस्टिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बाइडेन इससे पहले भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। व्हाइट हाउस की ओर से 21 जुलाई को इस बात की पुष्टि की गई थी और लगभग एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था। इस बीच 26 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वीडियो पोस्ट की थी
इसके बाद 30 जुलाई को फिर से बाइडन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जब उनके डॉक्टर ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी तो उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर लोगों को ताजा जानकारी देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: