---विज्ञापन---

UP Board 10th Result 2024 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम बनीं टॉपर

UPMSP UP Board High School Class 10th Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोर्ड के नतीजे घोषित किए हैं। साथ ही उन्होंने 10वीं के टॉपर्स के भी नाम बताए हैं।

UPMSP UP Board Class 10th Result 2024 Declared: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट आ गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड के प्रयागराज स्थित कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया गया है।

कितने बच्चे हुए पास?

---विज्ञापन---

बता दें कि इस साल हाई स्कूल में 29 लाख से ज्यादा बच्चों ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 89.55%  बच्चे पास हो गए हैं। हाई स्कूल में 86.05% छात्र और 93.40% छात्राएं पास हो गए हैं। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव ने 10वीं में उत्तीर्ण बच्चों की संख्या बताई है। वहीं प्राची निगम ने हाई स्कूल में टॉप किया प्राची के हाई स्कूल में 98.50 प्रतिशत नंबर आए हैं। प्राची को 10वीं में 500 में से 491 नंबर मिले हैं। इसी के साथ सीतापुर की रहने वाली प्राची हाई स्कूल में अव्वल आई हैं।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 की लाइव अपडेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---

UP Board 10th Toppers 2024 List देखने के लिए यहां क्लिक करें

UP Board 10th 12th Result 2024 Check Karne ke liye Official Website upnic.in Result 2024 par Click Karein

---विज्ञापन---

55 लाख बच्चों ने भरा था रजिस्ट्रेशन फॉर्म

यूपी बोर्ड ने 22 फरवरी से 7 मार्च के बीच में परीक्षा करवाई थी। वहीं एक महीने से भी ज्यादा समय बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है। बता दें कि इस साल 55 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नामांकन भरा था। वहीं 3 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में तकरीबन 52 लाख बच्चों के परीक्षा परिणाम आज जारी हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2024: इंटरनेट के बिना चेक करना है यूपी बोर्ड का रिजल्ट? फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2024: ऐसे देखें 10वीं और 12वीं के नतीजे, 5 आसान स्टेप्स में पता चलेंगे मार्क्स

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2024 Toppers Prize: 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को क्या मिलेगा इनाम? कैसे चेक करें नतीजे

UP Board 12th Toppers List देखने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 20, 2024 02:03 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola