Azamgarh School Girl Death Case: यूपी में आज सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ उत्तरप्रदेश के आह्वान पर आज सभी स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद आजमगढ़ में स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।
यह है मामला
बता दें कि 1 अगस्त को आजमगढ़ की एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक छात्रा ने परिवार ने दावा किया था कि स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे इससे परेशान होकर उसे सुसाइड कर लिया था। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन निजी स्कूलों के सभी छात्रों और अभिभावकों 8 अगस्त को स्कूल बंद होने के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्कूलों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्रिंसिपल और शिक्षक के समर्थन में बंद का ऐलान
वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध से सभी प्राइवेट स्कूल 8 अगस्त को बंद रहेंगे। यह बंद आजगढ़ के स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक के समर्थन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए और आरोप साबित होने पर कार्रवाई करनी चाहिए।
हम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर यह प्रार्थना करेंगे कि अगर कोई छात्र किसी अपराध में लिप्त हो जाता है या कुछ व्यक्तिगत या मानसिक समस्याओं के कारण स्कूल परिसर में अपना जीवन समाप्त कर लेता हैए तो स्कूल अधिकारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए कुछ नीतियां बनाई जाएं।
बिना जांच के कर लिया गिरफ्तार
अनिल अग्रवाल ने कहा कि स्कूल कर्मचारियों को दर्ज मामलों में जेल जाने से रोकने के लिए एक प्रणाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मामले में शिक्षक और स्कूल प्रिंसिपल को बिना जांच किए गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
56 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
13 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines